LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

स्थापना दिवस की तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं ने किया क्षेत्र भ्रमण

चार मार्च को झंडा मैदान पहुंचेंगे कार्यकर्ता

गिरिडीह। शुक्रवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने 4 मार्च को गिरिडीह के झंडा मैदान में आयोजित झारखंड मुक्ति मोर्चा का 48वां स्थापना दिवस मनाया जाएगा। जिसका प्रचार प्रसार को लेकर प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में आम जनता को आमंत्रित करने के लिए क्षेत्र का भ्रमण कर रहे हैं। भ्रमण के दौरान जनता में खुशी का माहौल है पार्टी का स्थापना दिवस को लेकर लोग काफी संख्या में गिरिडीह झंडा मैदान जाएंगे।


इस संबंध में जेएमएम के प्रखंड अध्यक्ष अजय सिंह, मंसूर आलम प्रदीप सिंह, जयदेव सिंह, डॉ सिराज, कलीम, कैलाश सिंह, पंकज सिंह, सोनू कुमार, मो0 सदीक समेत कई लोग क्षेत्र का भ्रमण किए और सरकार के विकास कार्यों का गांव में सराहा जा रहा है। आज सेरुवा, सांख, कुर्ची, हरनी आदि गांवों का भ्रमण किया गया।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons