LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहछत्तीसगढ़जम्मू कश्मीरझारखण्डराँची

गिरिडीह में घरेलू विवाद से गुस्साई पत्नी ने पति का मुंह दबाकर किया हत्या, पुलिस ने भेजा जेल

गिरिडीहः
घरेलू विवाद के कारण पति के रवैये से गुस्साई पत्नी फूलवा देवी ने पति का मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दिया। गिरिडीह के अहिल्यापुर थाना इलाके के सिंहपुर की इस घटना के बाद पूरे गांव में चर्चा आग की तरह फैला। इस दौरान जिस किसी को भी घटना की जानकारी लगी। तो हर कोई मृतक 35 वर्षीय डब्बू तूरी के घर की और दौड़ पड़ा। वहीं जानकारी मिलते ही अहिल्यापुर थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह बिष्ट भी पुलिस जवानों के साथ सिंहपुर गांव पहुंचे। और पड़ौसियों से मामले की जानकारी लिया, तो आरोपी पत्नी फूलवा देवी से भी पूछताछ किया। जानकारी के अनुसार मृतक के तीन बच्चे है। इस दौरान पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर थाना ले गए। जहां सोमवार को कड़ी पूछताछ के बाद उसे भी जेल भेज दिया गया। पूछताछ में फूलवा देवी ने ये तो कबूला कि उसने ही पति डब्बू तूरी की हत्या मुंह दबाकर किया है। लेकिन हत्या का वास्तविक कारणांे का पुलिस पता नहीं लगा पाई। लेकिन थाना प्रभारी की मानें तो हत्या का कारण पति के साथ अक्सर होता घरेलू विवाद ही है। और घटना के दिन भी यही हुआ जब डब्बू तूरी के साथ पत्नी का किसी बात को लेकर अधिक विवाद हुआ, तो फूलवा देवी ने पति का मुंह दबाकर उसे घर के दीवार पर धकेल दिया। जिसे मौके पर ही उसकी मौत होने की बात कही जा रही है। वहीं घटना ने ग्रामीणों को झकझोर कर रख दिया है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons