LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहझारखण्डराँची

रांची डीसी के खिलाफ अनशन पर बैठे कांग्रेस नेता उपेन्द्र सिंह के अनशन को नहीं मिल रहा गिरिडीह कांग्रेस का समर्थन, सदर विधायक सोनू ने लिया संज्ञान

गिरिडीहः
रांची डीसी राहुल सिन्हा के गिरिडीह कार्यकाल की सीबीआई जांच और गिरिडीह के पूर्व जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुदेश कुमार पर केस दर्ज किए जाने की मांग को लेकर तीन दिनों से आमरण अनशन पर बैठे कांग्रेस नेता उपेन्द्र सिंह का अनशन तीसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। तीसरे दिन जिले के दो प्रखंड के कई कांग्रेस नेता और समर्थक जुलूस की शक्ल में शहर भ्रमण करते हुए झंडा मैदान पहुंचे। जहां अनशन पर बैठे कांग्रेस नेता उपेन्द्र सिंह के समर्थन में नारेबाजी करते हुए सारा दिन धरने पर बैठे रहे। समर्थन देने वाले कांग्रेस नेताओं की दलील थी कि अब तक अनशन पर बैठे उपेन्द्र सिंह को देखने के लिए कोई अधिकारी नहीं पहुंचे है। और ना ही कोई सत्तारुढ़ दल के विधायक ही उनसे वार्ता के लिए आ रहे है। हालांकि कांग्रेस नेता उपेन्द्र सिंह के आमरण अनशन को लेकर हेमंत सरकार में सबसे अधिक वर्चस्व रखने रखने वाले झामुमो के सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि उनके जानकारी में अनशन नहीं था, और अब जबकि न्यूज विंग के माध्यम से उनके अनशन की जानकारी मिली है। तो निश्चित तौर पर उनके समस्याओं का समाधान का प्रयास किया जाएगा। वैसे हैरानी की बात तो यह भी है कि कांग्रेस नेता उपेन्द्र सिंह की हालत ऐसा हो चुका है कि खुद उनके दल कांग्रेस के प्रर्देश कांग्रेस और गिरिडीह कांग्रेस कमेटी का भी समर्थन आमरण अनशन को नहीं मिल रहा है। जबकि पिछले तीन दिनों से जिले के कई अलग-अलग प्रखंड के कांग्रेस समर्थक टावर चाौक का भ्रमण कर झंडा मैदान पहुंच कर अनशन को समर्थन देने बैठ जाते है। लेकिन गिरिडीह कांग्रेस कमेटी के नेता उनके अनशन से दूरी बनाएं हुए है। जिला नरेश वर्मा से लेकर प्रर्देश प्रतिनिधी सतीश केडिया, अजय सिन्हा मंटु, मुकेश साहा, कांग्रेस नेत्री डा. मंजू समेत कई कांग्रेस नेता उनके अनशन से दूर है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons