सेवानिवृत्त पंचायत सचिव ईराज अली को दी गई विदाई
गिरिडीह। जमुआ प्रखंड के जगन्नाथडीह स्थित पंचायत सचिवालय में रविवार को सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान सेवानिवृत्त पंचायत सचिव ईराज अली को अंग वस्त्र व पारितोषिक देकर विदाई दी गई। वहीं बेहतर कार्य करने वाले वर्तमान पंचायत सचिव केदार राय, पंचायत समिति सदस्य लक्ष्मी देवी, उपमुखिया किशन कुमार साहा, वार्ड सदस्य सुमित्रा देवी, ललिता देवी, बिनोद कुमार साहू, राजेश कुमार पासवान, यशोदा देवी, सुधांशु शेखर सिन्हा, प्रियावन्दा देवी, लखन राणा, सोमरी देवी, मंजू देवी को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता मुखिया प्रमिला वर्मा व संचालन झामुमो के प्रखण्ड सचिव रंजीत कुमार ने किया।
पंचायती राज का कार्यकाल जनवरी में हो जाएगा खत्म
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुखिया प्रमिला वर्मा ने कहा कि प्रजातांत्रिक प्रणाली के तहत त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था के अनुरूप पांच वर्ष के लिए निर्वाचित वार्ड सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य व मुखिया का कार्यकाल जनवरी में समाप्त हो जायेगा। कहा कि चुनाव होगा या वितीय अधिकार सहित कार्यकाल में वृद्धि किया जायेगा ये सरकार पर निर्भर करता है।
कोरोना काल में जनप्रतिनिधियों के कार्यकाल और अधिकार में वृद्धि करना बेहतर
झामुमो प्रखण्ड सचिव रंजीत कुमार ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना के कारण सभी की आर्थिक स्थिति दयनीय हो गई है। दुर्गा पूजा में कठिनाई नहीं हो इसके मद्देनजर सभी वार्ड सदस्य को वस्त्र प्रदान किया गया है। कोरोना के कारण वित्तीय शक्तियों के साथ जनप्रतिनिधियों का अधिकार और कार्यकाल में वृद्धि करना बेहतर होता।
इन्होने किया संबोधित
स्मारोह में गादी पंचायत (राजधनवार ) मुखिया गौरव नारायण देव, युवा शिक्षाविद योगेश कुमार पाण्डेय, रामधनी राऊत, रवि रंजन, डॉ शेखर सुमन, राजीव रंजन, पंचायत स्वयंसेवक विकास कुमार साव, तरुण शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किया। मौके पर हीरामणि राम, बिट्टू कुमार गुप्ता, वरुण राय, मो गुफरान सहित अन्य मौजूद थे। अंगवस्त्र प्राप्त करनेवाले वार्ड सदस्यों ने मुखिया के प्रति आभार व्यक्त किया।