LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

बुढ़वाआहर तालाब के समीप मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

गिरिडीह। बिरनी थानाक्षेत्र के बुढ़वाआहर तालाब के समीप शनिवार की देर रात एक युवक का शव बरामद किया गया है। युवक की पहचान बिरनी थाना क्षेत्र के खैरीडीह गांव निवासी 35 वर्षीय राजेन्द्र सिंह के रूप में हुई है। वह जिला होम गार्ड एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह का भतीजा था।

मृतक के पिता ने लगाया हत्या का आरोप

घटना को लेकर मृतक के पिता नागेश्वर सिंह ने बिरनी निवासी एक व्यक्ति क्यूम अंसारी पर हत्या का आरोप लगाया है। उनके अनुसार मृतक राजेन्द्र सिंह अपने घर से क्यूम अंसारी के घर जाने की बात कहकर निकला था। बताया गया कि परिजनों द्वारा राजेन्द्र सिंह के काफी देर हो जाने पर रात में क्यूम से बात की गई। क्यूम ने राजेन्द्र सिंह के अत्यधिक शराब पीने की बात कही थी। कहा कि शव मिलने वाले स्थान पर उसके पुत्र का मोबाईल तो मिला लेकिन उसमें सीमकार्ड नहीं था।

पेट में पानी भरने से हुई मौत

इधर बिरनी थाना प्रभारी सुरेश मंडल ने बताया कि सदर अस्पताल के चिकित्सक डा अरूण कुमार से हुई बातचीत के अनुसार राजेन्द्र सिंह की मौत पेट में अत्यधिक पानी भरने से हुई है। बताया गया कि मृतक के पिता नागेश्वर सिंह ने अपने पुत्र की हत्या का आरोप लगाते हुए क्यूम अंसारी के खिलाफ बिरनी थाना में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसके बाद आरापित से पूछताछ की बात बताई जा रही है। पुलिस मामले के हर पहलुओं पर छानबीन कर रही है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons