LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

शिक्षा मंत्री के स्वास्थ्य लाभ के लिए पारा शिक्षकों ने किया यज्ञ

गिरिडीह। सूबे के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के जल्द ठीक होने की कामना को लेकर शनिवार को तिसरी के पारा शिक्षकों ने एक दिवसीय हवन यज्ञ का आयोजन किया। तिसरी दुर्गा मंडप प्रांगण में आयोजित हवन यज्ञ कार्यक्रम में प्रखण्ड के दर्जनाधिक पारा शिक्षकों ने हिस्सा लिया। हवन यज्ञ का विधिवत रूप से इस दौरान आचार्य सहदेव पांडेय विधिवत रूप से हवन यज्ञ किया।

मेडिका में चल रहा है इलाज

गौरतलब है कि बीते दिनों शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो कोरोना संक्रमित हो गए थे। उनका इलाज रिम्स में चल रहा था जहां उनकी हालत में कोई सुधार होता न देख चिकित्सकों ने उन्हें मेडिका में भर्ती कराया है।

ये थे मौजूद

मौके पर पारा संघ के तिसरी प्रखण्ड अध्यक्ष अर्जुन यादव ने कहा कि शिक्षा मंत्री जल्द ही स्वस्थ्य होकर जनता की सेवा करें इसकी हम सभी कामना व ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। मौके पर विजय शंकर, पंकज सिंह, मुकेश यादव, बल्लू सिन्हा, अशोक यादव, वरुण तिवारी, सुनील यादव, बिनोद महथा, पप्पू साव सहित कई पारा शिक्षक मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons