Latestझारखण्डदिल्ली एनसीआरदेशराजस्थान

पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह का निधन, 6 माह से कोमा में थे सिंह

राजस्थान में 1938 में हुआ था जन्म
प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री ने ट्वीट कर जताया दुख

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक रहे जसवंत सिंह का 82 साल की उम्र में निधन हो गया। वह पिछले छह साल से कोमा में थे। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर दुख जताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे ट्वीट कर जसवंत सिंह को श्रद्धांजलि दी और दुख जताया। जसवंत सिंह का जन्म 3 जनवरी 1938 को राजस्थान के जसोल नामक गांव में हुआ था। उन्होंने एक सैनिक के रूप में अपनी सेवाएं दी थी। इसके बाद वे राजनीति से जुड़े और भाजपा के एक प्रखर नेता के रूप में ऊभरे। उन्होंने भारत के वित्त मंत्री, विदेश मंत्री और रक्षा मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों को संभाला।

पूरी मेहनत से की देश की सेवा: मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा कि जसवंत सिंह को राजनीति और समाज पर उनके अनोखे नजरिए के लिए याद किया जाएगा। जसवंत सिंह जी ने देश की सेवा पूरी मेहनत से की, पहले एक सैनिक के रूप में और बाद में राजनीति के साथ अपने लंबे वक्त तक जुड़कर। उन्होंने भाजपा को मजबूत बनाने में भी योगदान दिया। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं।

बौद्धिक क्षमता और देश सेवा के लिए याद किये जायेंगे सिंह: राजनाथ

जसवंत सिंह के निधन पर पीएम मोदी के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी ट्वीट कर दुख प्रकट करते हुए लिखा है कि बीजेपी के दिग्गज और पूर्व मंत्री जसवंत सिंह के निधन से बहुत दुखी हूं। उन्होंने रक्षा मंत्री समेत कई अहम पदों पर रहकर देश की सेवा की। उन्होंने खुद को एक प्रभावी मंत्री और सांसद के रूप में प्रतिष्ठित किया। उनकी बौद्धिक क्षमता और देश सेवा के शानदार रिकॉर्ड के लिए याद रखा जाएगा। उन्होंने राजस्थान में भाजपा को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। इस दुख की घड़ी में उनके परिवार और समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons