LatestNewsझारखण्डपॉलिटिक्स

अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाजी हुसैन अंसारी का निधन

शनिवार को मेदांता में करीब 3.30 में ली अंतिम सांस, कोरोना को दे चुके थे मात
शुक्रवार को कोरोना निगेटिव की आई थी रिपोर्ट

रांची। झारखंड के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाजी हुसैन अंसारी का निधन शनिवार को दोपहर करीब 3.30 में हो गया। वे कोराना संक्रमण से संक्रमित थे और उनका इलाज मेदांता में चल रहा था। हालांकि इलाज के दौरान वे कोरोना को मात दे चुके थे। शुक्रवार को उनका कोरोना का रिपोर्ट निगेटिव आया था। लेकिन एहतियात के तौर पर उन्हें अस्पताल में ही रखा गया था।

मधुपुर से चार बाद जीते थे विधानसभा चुनाव

वर्तमान में हेमंत सरकार में हाजी हुसैन अंसारी अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री थे। उन्होंने कांग्रेस से राजनीतिक पारी की शुरुआत की थी। करीब 90 के दशक में कांग्रेस छोड़कर जेएमएम में शामिल हुए थे। मधुपुर से वे चार बार चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। उन्होंने 1995, 2000, 2009 और 2019 में चुनाव जिता था। 2009 में पहली बार वे झारखंड सरकार में मंत्री बने थे। वे लंबे समय तक झारखंड राज्य हज कमिटी के भी रहे चेयरमैन रहे थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons