LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहछत्तीसगढ़जम्मू कश्मीरझारखण्डराँची

दुसरी बार चुनाव लड़ रही केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी पहुंची गिरिडीह के देवरी, कार्यकर्ताओं को दी बूथ संभालने का सुझाव

गिरिडीहः
धुंआधार चुनाव प्रचार कर रही केन्द्रीय शिक्षा मंत्री और कोडरमा लोस में दुसरी बार भाजपा से चुनाव लड़ रही अन्नपूर्णा देवी गुरुवार को गिरिडीह के देवरी के जमखोखरों में मंडल अध्यक्ष के साथ बैठक की। इस दौरान उनके साथ भाजपा अध्यक्ष महादेव दुबे, जमुआ विधायक केदार हाजरा, सांसद प्रतिनिधी दिनेश यादव, प्रर्देश उपाध्यक्ष प्रणव वर्मा और कामेशवर पासवान समेत कई नेता मौजूद थे। जमखोखरों में हुए मंडल अध्यक्षों के बैठक में केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी इस दौरान जमकर विपक्ष पर भड़की और कहा कि लूट और झूठ की हेमंत सरकार आज अपने किए के कारण जेल की सजा काट रही है। और हद तो यह है कि हाई कोर्ट भी पूर्व सीएम हेमंत को जमानत देने से इंकार कर चुका है। केन्द्रीय मंत्री ने मौके पर मौजूद मंडल अध्यक्षों से बातचीत के क्रम में कहा कि भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता अब कमर कस ले, क्योंकि खुद पीएम मोदी विपक्ष पर हमलावर है। जनता को सिर्फ मोदी के कार्यकाल पर भरोषा है।

विपक्ष पूरे देश में कही नहीं दिख रहा है। क्योंकि विपक्ष में बैठे इंडि गठबंधन के नेताओं ने सिर्फ बालू, जमीन और खनिजों को लूटने का काम किया। पूर्व सीएम हेमंत पर हमलावर होते हुए केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि झारखं डमें बेटियां कितनी सुरक्षित है। यह दिख चुका है कि चंद दिनों पहले ही राज्य में एक विदेशी महिला के साथ दुष्कर्म की घटना हुई। और इंडि गठबंधन के नेताओं के मुंह से सरकार के खिलाफ तक कुछ नहीं निकला। केन्द्रीय मंत्री ने मौके पर कार्यकर्ताओं को बूथ संभालने का सुझाव देते हुए कहा कि हर कार्यकर्ता सिर्फ अपने-अपने बूथों को संभाले, बाकी काम जनता को खुद करना है। इधर जमखोखरों में हुए मंडल अध्यक्षों के बैठक में भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता शािमल हुए।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons