LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

ग्रामीणों ने विवाहित महिला के साथ आपतिजनक हालत में युवक को दबोचा

गिरिडीह। बेंगाबाद थाना क्षेत्र के छोटकी कुम्हरिया गांव में एक विवाहित महिला और युवक को ग्रामीणों ने आपत्तिजनक हालत में धर दबोचा। महिला और युवक के अलग अलग समुदाय के होने की वजह से भीड़ उग्र होने लगी और दोनों को रस्सी से बांधकर घंटो बिठाएं रखा। घटना से गांव का माहौल भी तनावपूर्ण होने लगा। इधर घटना की जानकारी मिलते ही बेंगाबाद थाना प्रभारी सदलबल घटनास्थल पहुंची और दोनों को सुरक्षित कर लिया। वहीं सदर एसडीपीओ अनिल सिंह भी पुलिस जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। बताया गया महिला आदिवासी समुदाय की है जबकि युवक का नाम परवेज है। दोनों को आपत्तिजनक हालात में देखकर ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया। इधर जब पुलिस दोनों को वैन में बिठाकर थाना ले जाने लगे तो ग्रामीणों ने पुलिस वाहन को ही घेर लिया। और गांव के मेन रोड को जाम कर दिया।

गांव में पंचायत की जिद पर अड़े हैं ग्रामीण

पुलिस दोनों को थाना साथ ले जाने की बात कह थी तो ग्रामीण पहले दोनों के साथ गांव में पंचायत लगाने की जिद्द पर अडे थे। खबर लिखे जाने तक पुलिस गुस्साएं ग्रामीणों को समझाकर शांत करने के प्रयास में है। वहीं दुसरी तरफ आक्रोशित ग्रामीण पुलिस की बात सुनने को तैयार नहीं है। लिहाजा, पूरे गांव में अब भी माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। हालांकि पुलिस के मौजूदगी में चल रहे इस पंचायत में गांव के कई बुद्धिजीवी भी मौजूद हैं। पुलिस दोनों को सुरक्षित थाना ले जाने की तैयारी में हैं।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons