होली आई रे कन्हाई रंग बरसे, होली के पांरपरिक गीतों के बीच लोगों ने गिरिडीह में जमकर खेली होली
विधायक, एसपी और पूर्व विधायक के आवास पर रहा त्योहार को लेकर अलग नजारा
कोरोना के संक्रमण के बीच बच्चों से लेकर युवा और महिलाएं रंगो में दिखे डूबे
गिरिडीहः
रंगो का पर्व होली सोमवार को हर किसी को खुशियां देकर बीता। वैसे कोरोना का खौफ लोगों में तो दिखा। इसके बाद भी लोग अपने घरों से निकले। और जमकर होली खेली। इस दौरान शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में चाौक-चोराहों पर होली के पांरपरिक गीत लोगों के कानों में मिश्री घोल रहा था। अश्लील गीतों पर सख्ती के कारण लोगों को सिर्फ कर्णप्रिय गीत ही सुनने को मिले। मौके पर बज रहे पुराने गीतों में आज ना छोड़ेगें हम बस तूमकों को खेलेगे हम होली, होली आई रे कन्हाई रंग बरसे, रंग बरसे, भीगें चुनरी वाली रंग बरसे जैसे पांरपरिक गीतों से चाौक-चोराहें गूंज रहे थे, तो हर कोई होली के रंग में डूबा हुआ था। कमोवेश, युवाओं से लेकर युवतियां और महिलाएं सुबह से होली की तैयारी में जुटी नजर आई। रंगो के इस त्योहार का सबसे अधिक उत्साह बच्चों में दिखा। रंग-बिरंगी पिचकारी के साथ बच्चों की टोली चाौक-चोराहों गुजर रहे लोगों पर रंग के साथ पानी की बौछार करती नजर आई।

आपस में बच्चों की टोली एक-दुसरे को रंग लगाते दिखें। वहीं युवाओं की टोली अपने दोस्तों के साथ होली के रंग में डूबे थे। एक-दुसरे को रंग लगाकर दोस्तों की टोली हैप्पी होली कहकर उत्साहित थे।
महिलाएं और युवतियां घर में होली खेल रही थी। पर्व की पंरपरा के अनुसार सबसे दिलचस्प होली देवर और भाभी के बीच ही होली रही। कमोवेश, हर घरों में इस पवित्र रिश्ते की होली का अनूठा नजारा दिखा। मौके पर महिलाएं और युवतियां लजीज व्यंजन भी तैयार करती नजर आई। पूआ-पकवान से लेकर मांसाहारी व्यंजन की सोंधी खुशबू से घर महक रहा था। तो इन लजीज व्यंजन का लुत्फ उठाते परिवार का एक-एक सदस्य दिखें। शाम ढलते ही जब लोग तैयार हो कर गुलाल खेलने निकले। तो एक-दुसरे को गुलाल लगाकर और गले मिलकर त्योहार की शुभकामना देते नजर आएं। बच्चें और युवा अपनों से बड़ो का पांव छूकर आशीर्वाद ले रहे थे। तो बड़े भी पूरे प्रेमभाव के साथ छोटों को आशीर्वाद देते दिखें।

इस दौरान सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के हरसिंगरायडीह स्थित आवास में पार्टी के समर्थक और कार्यकर्ताओं ने जमकर पांरपरिक होली खेला। तो एसपी कोठी में पुलिस जवानों ने फगुआ के गीतों के बीच होली खेलते दिखें। एसपी अमित रेणु समेत कई पुलिस अधिकारियों को जवान गुलाल लगाकर त्योहार की बधाई दे रहे थे। उत्साह और उमंग का यही नजारा पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी के आवास पर भी नजर आया। जहां पूर्व विधायक शाहाबादी के उनके अग्रज अभय शाहाबादी भाजपा कार्यकर्ताओं को गुलाल लगाकर त्योहार की बधाई दे रहे थे।