LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहझारखण्डराँची

गुरुनानक देव के प्रकाशोत्सव पर गिरिडीह सिख समुदाय ने निकाला प्रभात फेरी

गिरिडीहः
गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव से पहले गिरिडीह में सिख समुदाय की और से प्रभात फेरी का आयोजन हर दिन किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को भी प्रभात फेरी निकाला गया। जिसमें गुरुद्वारा सिंह सभा के प्रधान सेवक गुणवंत सिंह सलूजा, पूर्व प्रधान सेवक अरमजीत सिंह सलूजा, तरणजीत सिंह सलूजा, सतविंदर सिंह सलूजा, जोरावर सिंह सलूजा, नरेन्द्र सिंह शम्मी, हरमिंदर सिंह बग्गा, राजेन्द्र बग्गा समेत काफी संख्या में सिख समुदाय की महिलाओं के साथ पुरुष और युवा शामिल हुए।

पांरपरिक वाद्य यंत्रो को थामे सिख समुदाय के श्रद्धालु इस दौरान प्रभात फेरी में शब्द-र्कीतन और अरदास करते हुए चल रहे थे। अहले सुबह निकला प्रभात फेरी शहर भ्रमण के बाद चिरैयाघाट पहुंच कर समाप्त हुआ। जहां प्रसाद का वितरण हुआ।
फोटो केप्सन गिरिडीहः 1 और 2 में शब्द-र्कीतन में शामिल सिख समुदाय के श्रद्धालु

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons