गिरिडीह के झिंझरी मुहल्ला में संदिग्ध हालात में नगर थाना पुलिस ने किया विवााहिता का शव बरामद, पति और ससुराल वालों पर हत्या का संदेह
जाति छिपाकर किया गया था मृतिका के साथ पांच साल पहले शादी
गिरिडीहः
शहर के झिंझरी मुहल्ला में बुधवार दोपहर संदिग्ध हालात में विवाहिता का शव उसके ससुराल में मिला। मृतिका काजल देवी के शरीर में जख्म के निशान भी मौजूद होने की बात कही जा रही है। गिरिडीह नगर थाना पुलिस की मानें तो मृतिका के मौत से पहले संभवत उसके साथ मारपीट किया गया। तो काजल के भाई मनीष पांडेय और बहन किरण मिश्रा ने बहन की हत्या का आरोप उसके पति समेत ससुराल वालों पर लगाते हुए कहा कि उसकी बहन की शादी भी बहनोई अंकज सिंह ने जाति छिपाकर किया। क्योंकि पांच साल पहले हुए शादी के दौरान काजल के परिवार वालों को अंकज सिंह के परिवार वालों ने खुद को ब्राहण बताकर धोखे से काजल के साथ शादी किया था। शादी के कुछ दिनों बाद ही काजल को पति और ससुराल वालों को जाति की जानकारी मिली, कि उसके पति और ससुराल के जाति की जानकारी ब्रहर्षि भूमिहार समाज के रुप में मिला। लिहाजा, पुलिस मृतिका के पति अंकज सिंह से पूछताछ कर रही है।

लेकिन संदिग्ध हालात में मिले काजल देवी के मौत की जानकारी उसके भाई मनीष पांडेय और बहन किरण मिश्रा को तब मिला, जब काजल का शव सदर अस्पताल पहुंच चुका था। इसके बाद सभी अस्पताल पहुंचे, तो देखा कि उनकी बहन का शव पड़ा हुआ है। काजल के भाई और बहन ने आरोप लगाते हुए कहा कि पांच साल पहले हुई शादी के दौरान काजल के पति अंकज सिंह को उनके मांग के अनुसार दहेज दिया गया था। इसके बाद भी अंकज अपनी पत्नी के साथ मायके से दहेज लाने की जिद्द करते हुए मारपीट और प्रताड़ित कर रहा था। जबकि शादी के तीन सालों बाद काजल को दो बच्चे भी हुए, उसके बाद भी उसके साथ पति और ससुराल वालों द्वारा प्रताड़ित और मारपीट जारी था। मृतिका पश्चिम बंगाल के नीमच की रहने वाली थी।