LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराँची

नियुक्ती प्रकिया रद्द किए जाने के खिलाफ गिरिडीह विद्यार्थी परिषद् ने किया सीएम का पुतला दहन

गिरिडीहः
नियुक्ती प्रकिया रद्द किए जाने के खिलाफ शुक्रवार की शाम छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के कार्यकर्ताओं ने सीएम हेंमत सोरेन का पुतला दहन किया। पुतला दहन की अगुवाई संगठन के गिरिडीह नेता कृष्णा त्रिवेद्धी कर रहे थे। जबकि पुतला दहन में कई कार्यकर्ता शामिल थे। इस दौरान संगठन के कार्यकर्ता शहर के झंडा मैदान से सीएम का पुतला लिए निकले। और शहर के कई स्थानों का भ्रमण किया। शहर भ्रमण के क्रम में संगठन के कार्यकर्ता सीएम हेंमत के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी करते आएं। भ्रमण करते कार्यकर्ता टावर चाौक पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने सीएम हेंमत सोरेन के फैसले को युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ वाला बताते हुए कहा कि राज्य सरकार के इसी फैसले के कारण हजारों युवाओं के भविष्य पर ग्रहण लग गया है। जिन लोगों ने हर स्तर से तैयारी कर सरकारी की प्रकियाओं को पूरा करते हुए नौकरी हासिल किया। अब सीएम हेंमत बताएं कि वैसे युवाओं का भविष्य वो कैसे संवारेगें। कोई वैकिल्पक रास्ता निकालने के बजाय सीएम ने सीधे नियुक्ति की प्रकिया को ही रद्द कर दिया। इस बीच पुतला दहन कार्यक्रम में संगठन के कई कार्यकर्ता मौके पर मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons