आरके महिला कॉलेज में मनाई गई गुरु रविंद्र नाथ टैगोर की 162वी जयंती
- छात्राओं ने की सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुती
गिरिडीह। आरके महिला कॉलेज में मंगलवार को रविंद्र नाथ टैगोर के 162वां जन्म दिवस प्राचार्या डॉक्टर मधुश्री सेन सन्यास की अध्यक्षता में मनाई गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रभा रघुनंदन शामिल हुई। कार्यक्रम की शुरुआत टैगोर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर की गई। मौके पर छात्रा प्रगति वर्मा ने रविन्द्र संगीत पर बहुत सुंदर भरतनाट्यम नृत्य की प्रस्तुती की। वहीं डॉ निवेदिता चौधरी ने चित्रकला पर, डॉ संजीव कुमार सिन्हा ने इतिहास साहित्य पर, डॉ आतिश रंजन ने टैगोर साहित्य पर, डॉ प्रभात कुमार सिन्हा ने टैगोर का साहित्यिक देन पर तथा प्रो महेश अमन ने टैगोर के नाटकों पर विस्तार से बातें रखी।

मौके पर रविंद्र नाथ टैगोर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए प्राचार्य डॉ मधु श्री सेन सन्याल ने कहा कि शांति निकेतन में भारतीय सभ्यता-संस्कृति के अनुसार शिक्षण कार्य संपन्न कराए जाते हैं। गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर इस देश के प्रथम नोबेल पुरस्कार विजेता थे। वे कला, साहित्य, संस्कृति, दर्शन, शिक्षा और धर्म के मर्मज्ञ थे।
मौके पर डॉ इंदु कुमारी, डॉ केएन शर्मा, प्रो सुनील कुमार, डॉ रेखा, प्रो संजय, प्रो सुरेश, प्रो किशोर, प्रो निर्मल, प्रो शिखा, प्रो कंचन, प्रो पूनम, प्रो प्रियंका, प्रो रेखा, प्रो लक्ष्मण, प्रो नम्रता सहित सभी शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मी व छात्राएं उपस्थित थीं। वहीं धन्यवाद ज्ञापन प्रोफेसर इंचार्ज प्रो सुशील कुमार राय ने तथा मंच संचालन दीपिका कुमारी तथा रेणुका साहू ने की।