LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराँची

गिरिडीह के डुमरी मंे लापता बच्चे का शव दुसरे दिन गांव के कुंए से बरामद

गिरिडीहः
गिरिडीह के डुमरी थाना अंबाडीह गांव के एक बड़े कुंए में पत्थर से बंधे आठ वर्षीय मासूम सुभाष कुमार का शव तैरता हुआ मिला। मासूम के शव को बुधवार की दोपहर स्थानीय ग्रामीणों ने तैरता हुआ देखा। जानकारी के अनुसार मृतक सुभाष मंगलवार दोपहर से ही लापता था। वहीं दुसरे दिन बुधवार को उसका शव गांव के ही कुंए में पत्थर से बंधा हुआ तैरता मिला। तो मामले की जानकारी डुमरी थाना पुलिस को दिया। इस बीच कुंए में बच्चे का शव मिलने की बात पूरे गांव में फैल गई। और देखते ही देखते ही काफी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल में जुटी। कुंए में तैरते शव का पहचान दिवगंत मनोज महतो के बेटे सुभाष कुमार के रुप में कुछ ग्रामीणों ने ही किया। इस दौरान जानकारी मिलने के बाद मृतक बच्चे की मां भुनेशवरी देवी भी कुंए के समीप पहुंची। तो बेटे का शव देखकर बेहोश हो गई। क्योंकि पति की मौत के बाद अब जीने का तीसरा सहारा बेटा भी अनजान दुश्मनी की भेंट चढ़ चुका था। हालांकि मृतक सुभाष के बाद भुनेशवरी देवी का एक और बच्चा है। फिलहाल बच्चे की मौत क्यों और कैसे हुई, यह तो स्पस्ट नहीं हुआ। लेकिन जानकारी मिली तो डुमरी पुलिस भी घटनास्थल पहुंची। और काफी प्रयास के बाद ग्रामीणों के सहयोग से बच्चे के शव को बाहर निकाला। इस दौरान पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।


जानकारी के अनुसार भुनेशवरी देवी के पति की मौत एक साल पहले हो गया था। इसके बाद वह अपने दो बच्चों को किसी प्रकार पाल-पोस रही थी। बताया जा रहा है कि सुभाष मंगलवार की दोपहर घर से खेलने जाने की बात कहकर निकला था। लेकिन देर शाम तक जब घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने मामले की जानकारी डुमरी थाना पुलिस को दिया। पुलिस भी सक्रिय हुई। और बच्चे की तलाश में जुट गई। लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। वहीं दुसरे दिन उसका शव गांव के कुंए में तैरता हुआ मिला।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons