LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराँची

दीपावली से एक दिन पहले गिरिडीह एसपी ने कई एसआई को थानेदार बनाकर दिया दीपावली गिफ्ट

पचंबा प्रभारी मुकेश दयाल सिंह बने डुमरी के नए थाना प्रभारी, महिला थाना का जिम्मा प्रियंका कुमारी को

गिरिडीहः
दीपावली से एक दिन पहले कई एसआई व एएसआई स्तर के पदाधिकारियों को थाना की कमान सौंप कर गिरिडीह एसपी अमित रेणु ने दीपावली उपहार दिया। शुक्रवार को कई पुलिस पदाधिकारियों का ट्रांसर्फर-पोस्टिंग किया गया। साथ ही एसपी ने तबादला किए गए पदाधिकारियों को 24 घंटे के भीतर योगदान देने का निर्देश जारी किया है। जारी सूची के अनुसार हाल में पचंबा थाना का कमान संभाले एसआई मुकेश दयाल सिंह को डुमरी का नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया। देवरी थाना में पदस्थापित नितीश कुमार को अब पचंबा थाना प्रभारी का जिम्मा दिया गया। इसी प्रकार मुफफ्फसिल थाना से महिला थाना प्रभारी बनाई गई हेमा कुमारी को नगर थाना की एसआई बनाई गई। वहीं धनवार थाना में पदस्थापित एसआई प्रियंका कुमारी को महिला सह एससी/एसटी थाना का प्रभारी बनाया गया। मधुबन थाना में पदस्थापित एसआई मृत्युजंय सिंह को पीरटांड थाना प्रभारी बनाया गया। जबकि पीरटांड थाना में पदस्थापित एसआई अनीश पांडेय को मधुबन थाना में बतौर एसआई पोस्टिंग किया गया। जबकि मधुबन थाना के नए थाना प्रभारी के रुप में डील्सन बिरुआं को जिम्मा सौंपा गया।


हाल में ही नगर थाना से घोड़थंबा ओपी प्रभारी बनाएं गए प्रदीप कुमार अब धनवार थाना के नए थाना प्रभारी होगें। मुफ्फसिल थाना में पोस्टेड सन्नी सुप्रभात सरिया के नए थाना प्रभारी नियुक्त किए गए। अभियोजन शाखा में पोस्टेड रोशन कुमार-1 घोड़थंबा के नए थाना प्रभारी नियुक्त किए गए। डुमरी थाना में पदस्थापित एसआई पवन कुमार पीरटांड के नए थाना प्रभारी बनाएं गए। वहीं नवडीहा ओपी के प्रभारी प्रभात सिंह को पुलिस केन्द्र भेजा गया। जबकि डुमरी थाना के एएसआई सरोज चाौधरी नवडीहा ओपी के प्रभारी नियुक्त किए गए। पुलिस सूत्रों की मानें तो ओपी व थाना प्रभारी नियुक्त किए गए इन पुलिस पदाधिकारियों का साक्षात्कार चंद दिनों पहले ही पुलिस लाईन में हुआ था। इस साक्षात्कार के आधार पर ही इन एएसआई और एसआई को थानों का जिम्मा सौंपा गया।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons