LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहछत्तीसगढ़जम्मू कश्मीरझारखण्डराँची

लोजपा के प्रर्देश अध्यक्ष राज ने किया गिरिडीह में प्रेसवार्ता, कहा कि पीएम मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए लोजपा तैयार

गिरिडीहः
केन्द्रीय मंत्री पशुपति पारस का एनडीए के साथ रहने के निर्णय के बाद शुक्रवार को लोजपा के प्रर्देश अध्यक्ष राजकुमार राज ने गिरिडीह में प्रेसवार्ता किया। इस दौरान प्रेसवार्ता में लोजपा के अध्यक्ष विनीत कुमार, कमलेश शर्मा भी शामिल हुए। लोजपा के प्रर्देश अध्यक्ष राजकुमार राज ने कहा कि पार्टी के नेता पशुपति पारस का एनडीए के साथ रहने के निर्णय को पूरे पार्टी ने महत्पूर्ण फैसला माना। और निर्णय का स्वागत किया। क्योंकि आत्मसम्मान में जहर नहीं खाना था, और लोजपा को एनडीए का ही हिस्सा शुरु से माना जाता रहा। ऐसे में किसी और गठबंधन के साथ जाने का निर्णय पार्टी का आत्मघाती कदम हो सकता था। लेकिन वक्त पर लिया गया फैसला एक बेहतर फैसले के रुप में देखा जा रहा है। लिहाजा, इस चुनाव के बाद पीएम मोदी का तीसरी बार पीएम बनना तय है। और राज्य के 14 सीटों पर एनडीए की भी जीत तय है। इसके लिए लोजपा पूरी ताकत झोकेंगी। प्रर्देश अध्यक्ष राजकुमार राज ने कहा कि अब चुनाव में एनडीए के पक्ष में लोजपा का धुआंधार प्रचार किया जाएगा। हालांकि प्रेसवार्ता के दौरान राजकुमार राज ने आजसू और भाजपा से अपील करते हुए कहा कि चुनाव में लोजपा को दोनांे दल नजर अंदाज करने से परहेज करेे, क्योंकि लोजपा के कार्यकर्ताओं की टोली चुनाव प्रचार के लिए तैयार है। और मकसद सिर्फ पीएम मोदी का तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons