LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराँची

पटाखों की दुकानें तो सजी, लेकिन पांबदियों और कोरोना ने खरीदारों के उत्साह को गायब किया

गिरिडीहः
दीपो का पर्व दीपावली शनिवार को पूरे धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। लोगों ने अपने घरों का सजावट किया। तो घर के हर कोने में सुख-समृद्धि की कामना किए घरों पर आर्कषक तरीके से दीये भी सजाएं। लेकिन आतिशबाजी का शौक रखने वालों के लिए यह दीपावली फीकी रहने वाली है। क्योंकि कोरोना के कारण राज्य सरकार ने भी दीपावली की शाम आतिशबाजी करने का वक्त महज दो घंटे ही निर्धारित किया है। सरकार के इस फरमान ने आतिशबाजी करने वालों को मायूस कर दिया। सबसे अधिक मायूसी बच्चों और महिलाओं में होने वाली है। क्योंकि आतिशबाजी का शौक बच्चों के साथ महिलाओं व युवतियों में भी होता है। हालांकि छोटी दीपावली की शाम शुक्रवार को शहर में जमकर आतिशबाजी हुई। इधर आतिशबाजी को लेकर लगे पांबदी के कारण त्योहार में पटाखों का कारोबार सबसे अधिक प्रभावित हुआ। शहर के झंडा मैदान में हर बार की तरह इस बार भी पटाखों के दुकान लगे। लेकिन खरीदार ना के बराबर थे। झंडा मैदान में करीब दर्जन भर दुकाने लगी हुई थी। जबकि खरीदार चंद दुकानों में नजर आएं। यही हाल शहर के मुस्लिम बाजार के पटाखें दुकानों का था। जहां पटाखों के कई वैराईटी के साथ पूरा दुकान सजा हुआ था। लेकिन खरीदार ही गायब थे। इस दौरान कुछ खरीदारों ने मामूली पटाखों की खरीदारी कर दुकानदारों को राहत पहुंचाने का प्रयास किया। लेकिन कोरोना के कारण सरकार द्वारा लगाएं गए पांबदियों ने पिछले साल की तुलना में इस साल खरीदारों का उत्साह ही पटाखों की खरीदारी को लेकर गायब कर दिया।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons