LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

जनसंख्या समाधान फाउंडेशन प्रतिज्ञा कार्यक्रम का आयोजन

देश के लिए जटिल समस्या बन गई है जनसंख्या

गिरिडीह। जनसंख्या समाधान फाउंडेशन द्वारा प्रतिज्ञा दिवस के अवसर पर चट्टी पंचायत सचिवालय में प्रतिज्ञा कार्यक्रम आयोजित की गई। जिसमें जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के केंद्रीय मार्ग दर्शक राष्ट्रीय प्रखर प्रवक्ता युवा महंत श्रीश्री 108 स्वामी सीताराम शरण महाराज ने भाग लिया। कहा की आज जनसंख्या देश के लिए जटिल समस्या बन गयी है। इसकी वृद्धि से अनेक समस्या उत्पन्नं होती है। इस समस्या का दूसरा अंग बेकारी की समस्या है। अशिक्षा, जानकारी का आभाव, गरीबी, बेरोजगारी, पर्यावरण समस्या, भ्रष्टाचार आदि अनेक समस्याओं की जड़ यही है। इसके कारण नागरिकों का नैतिक पतन होता है। कहा कि जनसंख्या राष्ट्र की शक्ति भी कही जा सकती है। सरकार जन बल से बड़े-बड़े कार्यो को कम समय और कम खर्चे में आसानी से करवा सकती है। देश रक्षा तथा शान्ति व्यवस्था के लिये देश के पास उन्नत सेना तैयार हो सकती है। जनसंख्या अधिक होने से लाभ भी है, लेकिन आवश्यकता से अधिक जनसंख्या वृद्धि से लाभ कम हानि अधिक होती है। मौके पर अरविंद कुमार, दिनेश कुमार, मायावती गुप्ता, जागेश्वर साव आदि लोग मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons