LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

16 नवंबर से 15 दिसंबर तक चलेगी मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2021

खोरीमहुआ अनुमंडल पदाधिकारी ने जारी किये गये दिशा निर्देश

गिरिडीह। मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2021 के तहत नए मतदाताओं का नाम जोड़ना, मृत मतदाताओं के नाम को हटाना व त्रुटियों को सुधारने की प्रक्रिया 16 नवंबर से 15 दिसंबर तक चलेगी। उपयुक्त जानकारी धनवार मनरेगा सभागार में सोमवार को खोरीमहुआ अनुमंडल पदाधिकारी सह धनवार विधानसभा निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में धनवार विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों को दी गयी। इस दौरान धनवार अंचलाधिकारी शशिकांत सिंकर के द्वारा मतदाता सूची व जागरूकता अभियान को लेकर महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए गए। पदाधिकारियों द्वारा बताया गया कि मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन 16 नवंबर को होगा। वर्ष 2020 के 28 व 29 नवंबर तथा 5 व 6 दिसंबर को विशेष अभियान के तहत उन लोगों का नाम अनिवार्य रूप से मतदाता सूची में दर्ज होनी चाहिए। जिनकी उम्र 1 जनवरी 2021 को 18 वर्ष की हो जाएगी। साथ ही अहर्ताएं पूरी करने वाले व जिनका नाम किसी कारणवश मतदाता सूची में जुड़ नहीं पाया हो उन्हें भी मतदाता सूची में नामांकन करवाना है।

दिव्यांगों व महिलाओं के नामों को मतदाता सूची में दर्ज करने को ले हुइ्र चर्चा

इस दौरान विशेष अभियान के तहत पदाधिकारियों ने दिव्यांगों व महिलाओं के नामों को मतदाता सूची में दर्ज कराने को लेकर भी विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से विस्तार पूर्वक चर्चा की। इस दौरान अंचल निरीक्षक इंद्रदेव यादव, धनवार बीएलओ रवींद्र सिंह के अलावा राजनीतिक दलों से धनवार भाजपा मण्डल अध्यक्ष सह मुखिया विजय कुमार अग्रवाल, भाकपा माले प्रखण्ड सचिव किशोरी अग्रवाल, भाजपा नेता विवेक विकास, धनवार राजद अध्यक्ष नाथेश्वर ठाकुर, झामुमो तिसरी अध्यक्ष नारायण यादव, धनवार कांग्रेस अध्यक्ष सुदामा राम, रामेश्वर चैधरी कांग्रेस तिसरी अध्यक्ष, झामुमो के विकेंद्र साहू, भाजपा के अजीत रजक आदि लोग मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons