LatestNewsकोडरमाझारखण्ड

कोडरमा स्टेशन काली मंदिर का चुनाव संपन्न

  • एके सिंह अध्यक्ष व विशाल सिंह बने सचिव

कोडरमा। पिछले कुछ वर्षों से कोडरमा स्टेशन काली मंदिर कमेटी में काबीज लोगों की वजह से मंदिर परिसर राजनीति का अखाड़ा बनता जा रहा था। जिसे लेकर पुरानी कमेटी को भंग करते हुए बुधवार को मंदिर कमेटी के पूर्व अध्यक्ष दिनेश मिश्रा की अध्यक्षता में नई कमेटी का चुनाव किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से एके सिंह अध्यक्ष व निवर्तमान वार्ड पार्षद विशाल सिंह उर्फ नीलू सचिव चुने गए। वही सुभाष प्रसाद व ओपी सिंह उपाध्यक्ष, विक्की सोनकर व मुकेश यादव सह सचिव बनाए गए। जबकि प्रमोद कुमार कोषाध्यक्ष व गौरी प्रसाद सह कोषाध्यक्ष बनाए गए।


इसके अलावा 21 सदस्यीय कार्यकारिणी कमेटी में विजय सिंह, देवेंद्र सिंह, संजय सिंह, भैरव प्रसाद, शैलेश सिंह, अभय कुमार, चंद्रशेखर जोशी, मदन शर्मा, अजय उपाध्याय, पंकज कुमार, अरुण वर्णवाल, संजय कुमार आदि के नाम शामिल है। अध्यक्ष एके सिंह ने बताया कि पूर्व कमेटी के खाते से 22600 रूपये प्राप्त हुए हैं।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons