Latestगिरिडीहझारखण्ड

निमियाघाट: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो महिलाओं की मौत

बाइक चालक सुरेश महतो गंभीर रूप से घायल, लोगों ने किया सड़क जाम

गिरिडीह। जिले के निमियाघाट थाना क्षेत्र के रांगामाटी नेशनल हाइवे-2 पर शनिवार को हुई सड़क दुर्घटना में बाईक सवार दो महिला की मौत हो गई। जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतका का नाम उर्मिला देवी व प्यासी देवी बताया जाता है। जबकि घायल व्यक्ति का नाम सुरेश महतो है। घटना के बाबत बताया जाता है कि कुलगो निवासी सुरेश महतो अपने दोनों भाभी प्यासी देवी और उर्मिला देवी को लेकर तोपचांची जा रहा था। इसी बीच निमियाघाट थाना क्षेत्र के रांगामाटी के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपने चपेट में ले लिया। जिससे घटना स्थल पर ही प्यासी देवी और उर्मिला देवी की मौत हो गई। घटना के बाद जहां स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया। वहीं घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची निमियाघाट पुलिस ने पहले लोगों को समझा बुझाकर सड़क जाम को हटाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल सुरेश महतो को इलाज के लिए पीएमसीएच भेज दिया गया है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons