LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

निर्माणधीन मकान में कार्य कर रहे मजदूर की करंट लगने से मौत, एक घायल

फुसरोडीह का रहने वाला मृतक मजदूर जामुना मंडल

गिरिडीह। जिले के बेंगाबाद प्रखंड के फुरसोडीह में एक निर्माणाधीन मकान में काम करने के दौरान मंगलवार को बिजली करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक फुरसोडीह का 25 वर्षीय जामुन मण्डल है। जबकि घायल का नाम 40 वर्षिय सुखदेव मण्डल है। घटना में बाद मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बेंगाबाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोसटमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons