LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

झामुमो ने बगोदर में मनाया पार्टी के संस्थापक बिनोद बिहारी की पुण्यतिथि

झारखण्ड आन्दोलन के सर्वमान्य नेता थे बिनोद बिहारी महतो: नीतीश पटेल

गिरिडीह। झारखण्ड मुक्ति मोर्चा प्रखण्ड समिति द्वारा बंधन महतो के नेतृत्व में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक सह झारखण्ड आन्दोलन के अग्रणी योद्धा स्व० बिनोद बिहारी महतो जी के 29वें पुण्यतिथि के मौके पर बगोदर बस पडाव स्थित कार्यालय में उनका 29वां पुण्यतिथि मनाया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर मालार्पण कर उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया। उनके याद में उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।


सामाजिक कुरितियों के खिलाफ भी खोला था मोर्चा

छात्र मोर्चा के केन्द्रीय प्रवक्ता व युवा नेता नीतीश पटेल ने श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए बताया कि बिनोद बाबू के नेतृत्व ने झारखंडियों को एकजुट किया था। जिसका परिणाम आज अलग राज्य के रूप में मिला है। वे सदैव समाज को शराब, दहेज व सुदखोरी मुक्त करने के लिए लड़ते रहे, गांव-गांव में स्कूल खोलकर लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किये। पढ़ो और लड़ो का नारा देते हुए उन्होंने राज्य के नौजवानों को झारखण्ड अलग राज्य आन्दोलन के लिए एकजुट किया। बगोदर भी उनके आन्दोलन का केन्द्र था। पुरा राज्य उनके कार्यों व संघर्षों को सदियों-सदियों तक याद रखेगा। झारखण्ड मुक्ति मोर्चा एवं राज्य सरकार उनके सपनों का झारखण्ड बनाने के लक्ष्य से आगे बढ़ रही है।
कार्यक्रम में मौके पर प्रखण्ड प्रवक्ता बंधन महतो, सचिव शाकिर अंसारी, पूर्व केन्द्रीय कमिटी सदस्य रूपलाल चैधरी, रूद्रनाथ महतो, जीवन बेसरा, सचिन पटेल, सौरभ कुमार आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons