LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

बिरनी में जमीन विवाद में महिला वार्ड सदस्य की बेरहमी से हत्या, आरोपी फरार

रिश्तेदारों ने ही दिया घटना को अंजाम

गिरिडीह। जमीन विवाद में सोमवार की देर शाम गिरिडीह के बिरनी थाना के सिमराडीह में 50 वर्षिय महिला कुंजियां देवी की हत्या मृतका के रिश्तेदारों ने बड़ी बेहरमी से कर दिया। मृतका कुंजियां देवी सिमरादिह की वार्ड सदस्य भी थी। हत्या में आरोपी रामेश्वर मंडल, रंजीत मंडल, छकनी देवी, नीलम देवी और मृतका की दो भतीजी और उनके पति शामिल है। देर शाम हुई हत्या के बाद से सभी आरोपी फरार बताए जा रहे है। इस दौरान बिरनी थाना प्रभारी सुमन मंडल और इलाके के एसडीपीओ विनोद महतो को जानकरी मिलने के बाद दोनों अधिकारी भी घटनास्थल पहुंचे। कुंजियां देवी की हत्या सभी आरोपियों ने धारदार हथियार से की है। सिर पर वार करने के साथ आरोपियों ने धारदार हथियार को मृतका कुंजियां देवी के छाती में वार किया। जिससे हथियार पीठ के आरपार हो गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटनास्थल पर चारों तरफ खून फैला हुआ था।

घटना के बाद नाती ने देखकर किया हल्ला

इधर घटना के बाद पुलिस अधिकारी ने मृतका वार्ड सदस्य के परिजनों से घटना की जानकारी ली। फिलहाल, हत्या के इस मामले में बिरनी थाना में मृतका की बेटी के फर्द बयान के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। जबकि पुलिस मृतका वार्ड सदस्य कुंजियां देवी के शव को पोस्टमार्टम के लिए दूसरे दिन मंगलवार को सदर अस्पताल भेज दी। जानकारी के अनुसार वार्ड सदस्य कुंजियां देवी के पति केशो मंडल और बेटा दिल्ली में रहते है। घटना के बाद मृतका के नाती हिमांशु मंडल नानी को देख कर हल्ला करने लगा। हल्ला सुन कर काफी लोग जुट गए। आस पास के लोगांे ने 108 एम्बुलेंस को घटना की जानकारी दिया। जहां आनन फानन में मृतका को बिरनी स्वास्थ केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने कुंजियां देवी को मृत घोषित कर दिया।

बाजार से घर लौटने के क्रम में किया हमला

घटना के बाद मृतका की बेटी ललिता देवी ने थाना को दिए आवेदन में आरोप लगाते हुए कहा कि कुंजियां देवी के पति और उसके पिता केशो मंडल और केशो के चचेरे भाई धर्म मंडल के बीच काफी महीनों से जमीन विवाद चल रहा था। इसी क्रम में सोमवार की देर शाम करीब 7 बजे कुंजियां देवी बाजार से घर लौट रही थी। जिस रास्ते से कुंजियां देवी लौट रही थी। उसी रास्ते में धर्म मंडल का भी घर था। धर्म मंडल, रामेश्वर मंडल, रंजीत मंडल के साथ घर की महिलाओं में नीलम देवी के अलावे कुंजियां देवी की दो भतीजी और उसके पतियों ने कुंजियां पर अचानक हमला कर दिया। इससे कुंजियां देवी घटनास्थल पर ही गिर गई और उनकी मौत हो गई।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons