LatestNewsकोडरमाझारखण्ड

अखिल भारतीय यादव महासभा की बैठक में हुई कई बिन्दूओं पर चर्चा

अहीर रेजिमेंट का देश स्तर पर सरकार करे गठन: रामेश्वर

कोडरमा। अखिल भारतीय यादव महासभा के कोडरमा जिला इकाई की एक बैठक रविवार को झुमरी तिलैया के राजगढ़िया रोड स्थित कार्यालय में हुई। बैठक में संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ आगामी दिनों में नई कमेटी का गठन करने पर चर्चा की गई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि प्रांतीय उपाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद यादव, महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मीरा कुमारी उपस्थित थी। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वर यादव ने कहा कि यादव महासभा के द्वारा पूर्व में प्रस्तावित अहीर रेजिमेंट के गठन के लिए सरकार को पत्र लिखा गया है एवं शिस्ट सिस्टर मंडल मिलकर इसके शीघ्र गठन की मांग भी की। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में इसको लेकर जन आंदोलन भी चलाया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि तन, मन, निष्ठा व ईमानदारी के साथ संगठन कार्य कर रहा है।


महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाने के लिए संगठन कर रहा है कार्य

प्रदेश महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष मीरा कुमारी ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाने के लिए संगठन कार्य कर रहा है, और समाज के अंतिम पायदान तक के लोगों को जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि महिलाओं और बालिकाओं को अध्यात्मिक, राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक शक्ति के रूप में वृद्धि करना सपना है। वहीं जिलाध्यक्ष लालदेव यादव ने कहा कि उत्तम व्यक्ति की पहचान मुश्किल घड़ी में होती है। समय अच्छा और बुरा आता जाता रहता है। लेकिन जो व्यक्ति दूसरे की मुसीबत में साथ खड़ा होता है। वह किसी मसीहा से कम नहीं होता है। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति राष्ट्र शक्ति होती है। यादव महासभा के द्वारा जिला स्तर पर जनगणना कराने का भी प्रस्ताव हुआ है। वहीं आगामी 27 दिसंबर को जिला यादव सम्मेलन कराने पर भी विचार किया गया।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons