LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

जरूरतमंदों के बीच जन कल्याण संगठन ने किया वस्त्र का वितरण

जरूरतमंद के लिए जीना ही है सही जीवन

गिरिडीह। जन कल्याण संगठन के प्रकाश पंडित, लालमोहन पंडित, नूर मोहम्मद, जाकिर अंसारी, विकास कुमार सिंह, मुरारी प्रसाद सिंह, प्रदीप राय, देवकरण राय सहित अन्य के द्वारा देवरी प्रखण्ड के नायकडीह, बरजोडीह, कोलडीह में दर्जनाधिक जरूरतमंद परिवार के बीच वस्त्र का वितरण किया गया। संगठन के सदस्यों ने कहा कि सामर्थ्यवान के लिए बारहों महीना पर्व त्यौहार के रूप में होता है। अपने लिए तो हर कोई जीता है लेकिन जरूरतमंद के लिए जीना ही जीवन है। निःसहाय, दिव्यांग, विधवा, गरीब, वृद्ध, असमर्थ व्यक्ति की मदद कर किसी भी पर्व त्यौहार की सार्थकता पूर्ण होती है। जरूरतमंदो के सहायतार्थ जन कल्याण संगठन सदैव प्रतिबद्ध हैं। सामाजिक सरोकार ही प्राथमिकता है।

संगठन के प्रति व्यक्त किया आभार

इस दौरान वस्त्र प्राप्त करने वाले जरूरतमंदों ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बड़े-बड़े राजनीतिक दल के नेता सिर्फ चुनाव के मौसम में सहयोग करने का आश्वासन देते हैं, परंतु एक सच्चे हमदर्द के रूप में अध्यक्ष रूपेश कुमार सिंह के निर्देशन में संगठन हमेशा सुख दुःख में खड़ा है। मौके पर रामदेव पंडित, बासुदेव पंडित, प्रेम राणा, खागो रजक, चेतु रजक, बंशी रजक, रीतलाल रजक, लक्ष्मण पंडित सहित अन्य मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons