सोशल मीडिया पर खूब पसंद किए जा रहे हैं जिला परिषद अध्यक्ष की पेंटिंग
शारदीय नवरात्र में मां दुर्गा को समर्पित है पेंटिंग
कोडरमा। शारदीय नवरात्रा को सभी अपने अपने ढंग से मना रहे हैं। दुर्गा मंदिर और पूजा पंडालों में मां दुर्गा के जयकारे गूंज रहे हैं। भीड़-भाड़ से बचने के लिए लोग घर से कम निकल रहे हैं। इसी बीच जिला परिषद की प्रदेश अध्यक्षा शालिनी गुप्ता द्वारा मां दुर्गा को समर्पित पेंटिंग सोशल मीडिया पर धूम मचा रही है। जिप अध्यक्ष खुद से मां दुर्गा की पेंटिंग बनाकर फेसबुक पर डाला है और कुछ ही देर में लाइक और शेयर करने वालों की बाढ़ आ गई है। इससे शालिनी गुप्ता बेहद उत्साहित भी है।
बेटियां हमारी धरोहर: शालिनी
अपने पेंटिंग को शेयर करने के साथ ही शालिनी गुप्ता ने कहा कि नवरात्रा में मां दुर्गा की आराधना मातृशक्ति के प्रति परंपरा के सम्मान का प्रतीक है। नवरात्र में मां के इन नौ स्वरूपों का पूजन श्रद्धा और भक्ति भाव से किया जाता है। आदिशक्ति के अनंत रूप हैं। जिप अध्यक्ष ने कहा कि भारत में नारी को देवी स्वरूप कहा गया है। अष्टमी और नवमी के दिन नौ कन्याओं का पूजन किया जाता है। आज के इस परिपेक्ष में हम सबको शपथ लेना चाहिए की कन्या भ्रुण हत्या पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाएंगे। बेटियां हमारी धरोहर हैं आज के दौर में बेटियां हर क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही है। वे देश और समाज को सबल व समृद्ध बनाने की दिशा में काम कर रही है। बच्चियों को जीवन में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने कोडरमा एवं पूरे झारखंड वासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं भी दी है।