LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

नगर थाना में पोस्टेड दारोगा विजय तिर्की ने फांसी लगाकर कि आत्महत्या

जांच के लिए पहुंचे डीएसपी और नगर थाना प्रभारी
आत्महत्या के कारणों का नही चला पता

गिरिडीह। गिरिडीह नगर थाना में पोस्टेड 42 वर्षिय सहायक पुलिस निरीक्षक विजय तिर्की ने शहर के ऑफसर के ग्वाल टोला स्थित अपने घर पर फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया। आत्महत्या के कारणों का पता नही चल पाया है। जानकारी मिलने के बाद डीएसपी विनोद रवानी और नगर थाना प्रभारी आदिकान्त महतो भी मृतक सहायक पुलिस पदाधिकारी के घर पहुंचे और घटना की जानकारी लेने में जुट गए। मृतक विजय तिर्की गुमला के सिसई का रहने वाला था और नगर थाना में करीब तीन सालों से पोस्टेड थे। घटना की जानकारी परिजनों को भी दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

हाल में ही खरीदी थी जमीन

बताया जा रहा हैं कि ऑफसर कॉलिनी के ग्वाल टोला के जिस घर में वे रहते थे। उस जमीन को मृतक दारोगा विजय तिर्की ने हाल में ही खरीदा था। मृतक के आत्महत्या के कारणों का खुलासा नही हो पाया है। जानकारी के अनुसार मृतक विजय तिर्की शुक्रवार की रात ड्युटी करके लौटा था। शानिवार की सुबह जब मृतक को नगर थाना से कॉल किया गया वह फोन नही उठाया। इसके बाद नगर थाना के सिपाही भी किसी से मिलने पहुंचे। इसी दौरान स्थानीय लोगों ने सिपाही और नगर थाना को जानकारी दिया कि विजय तिर्की ने अभी तक घर का दरवाजा नही खोला है। इसके बाद नगर थाना की पुलिस घटनास्थल पहुंची और दरवाजा को तोड़ा गया। दरवाजा टूटने के बाद देखा गया कि विजय तिर्की का शव रस्सी से लटका हुआ है। जबकि मृतक का मोबाइल, सर्विस पिस्तौल और उसका मैगजीन दोनों अलग रखा हुआ है। थाना प्रभारी के अनुसार सभी सामानों को जब्त कर फोरेंसिंक जांच के लिए भेजने की तैयारी में जुट गई है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons