LatestNewsगिरिडीहझारखण्डपॉलिटिक्स

भाजपा ने किया कृषि चाौपाल कार्यशाला का आयोजन

कार्यकर्ताओं को किसानों के बीच कृषि बिल के प्रति जागरुकता का दिया गया गुरु मंत्र

गिरिडीह। जिला भाजपा कमेटी ने शुक्रवार को हरिचक स्थित पार्टी के कार्यालय में किसान चाौपाल कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को प्रमंडलीय प्रमंडलीय प्रभारी राकेश कुमार ने मौजूद कार्यकर्ताओं से कहा कि लगातार विपक्ष देश के किसानों को गुमराह करने के प्रयास में है। ऐसे में कार्यकर्ता अब जिले के किसानों को तक पहुंचे और कृषि से जुड़े तीनों बिलों का फायदा बताएं। क्योंकि किसानों के पक्ष में ये तीनों बिल पीएम मोदी ने काफी बहादुरी के साथ संसद के दोनों सत्र से पास कराया। अब कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वे किसानों को बिल के मसौदे से रुबरु कराएं। सह प्रभारी सुरेन्द्र मोदी ने भी कार्यकर्ताओं से कहा कि तीनों कृषि बिल काफी महत्पूर्ण है। इसे एक-दो राज्य नहीं। बल्कि, पूरे देश के किसानों को फायदा मिलेगा।

इन्होंने भी किया संबोधित

कृषि चाौपाल कार्यशाला को जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, महापौर सुनील पासवान कार्यक्रम के जिला संयोजक सह मुखिया दिलीप वर्मा, सांसद प्रतिनिधी दिनेश यादव ने भी संबोधित किया। जबकि कार्यशाला में भाजपा नेता मोती लाल उपाध्याय, अनूप सिन्हा, सुमित कुमार, सदानंद राम, संजीत सिंह पप्पू, रंजीत राय, देवराज समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons