LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

कांग्रेस स्वास्थ प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे गिरिडीह

सहायक पुलिस जवानों के स्थायीकरण मुद्दे के लिए पूर्व की  रघुवर सरकार को ठहराया जिम्मेवार 

गिरिडीह। कांग्रेस के स्वास्थ प्रकोष्ठ के प्रर्देेश अध्यक्ष परवेज नैयर रविवार को गिरिडीह पहुंचे। इस दौरान प्रर्देश अध्यक्ष नैयर का स्वागत शहर के परिसदन भवन में प्रकोष्ठ के प्रर्देश उपाध्यक्ष समीर राज चाौधरी, जिलाध्यक्ष सुमित कुमार और तनवीर हयात ने बुके देकर किया। कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद प्रर्देश अध्यक्ष नैयर ने मीडिया कर्मियों से बातचीत के क्रम में कांग्रेस स्वास्थ प्रकोष्ठ के गठन का मकसद सरकार के स्वास्थ मंत्रालय के साथ मिलकर जनता के बिच स्वास्थ सुविधा पहुंचाना है। इसके लिए प्लानिंग बन चुका है। प्रर्देश अध्यक्ष ने कहा कि सूबे के स्वास्थ मंत्री भी कांग्रेस कोटे से है। ऐसे में कांग्रेस के स्वास्थ प्रकोष्ठ का दायित्व बढ़ जाता है कि कोरोना काल में जहां स्वास्थ विभाग नहीं पहुंच पा रहा है। वहां स्वास्थ विभाग कांग्रेस के स्वास्थ प्रकोष्ठ से सुविधाएं पहुंचाएं। इसके लिए स्वास्थ मंत्री से सारी वार्ता हो चुकी है। प्रर्देश नैयर ने कहा कि पार्टी का यह प्रकोष्ठ करीब 21 सालों बाद बना है। वह भी बेहद चुनौतीपूर्ण स्थिति में है। लेकिन स्वास्थ प्रकोष्ठ इसे चुनौती नहीं मानकर अपनी जिम्मेवारी समझ रहा है। इसके लिए प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं को हर जिले में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

एक सवाल के जवाब में प्रकोष्ठ के प्रर्देश अध्यक्ष नैयर ने यह मानने से इंकार करते हुए कहा कि लाॅकडाउन के दौरान स्वास्थ प्रकोष्ठ की भूमिका नहीं थी। बल्कि, पूरे लाॅकडाउन में स्वास्थ प्रकोष्ठ सक्रिय भूमिका में रहा। और अब भी सक्रिय है। प्रेसवार्ता के क्रम में परवेज नैयर ने प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष समीर राज चाौधरी के कार्यकाल की भी तारीफ की।       

इस दौरान प्रर्देश अध्यक्ष ने सहायक पुलिस जवानों पर हुए लाठी चार्ज पर अफसोस जाहिर किया। हलांकि यह भी कहा कि सहायक पुलिस जवानों की समस्या पूर्ववती भाजपा के रघुवर सरकार की देन है। रघुवर सरकार ने ही इनका बहाली अनुबंध पर किया था। रघुवर सरकार पर आरोप लगाते हुए प्रर्देश अध्यक्ष ने कहा कि रघुवर सरकार को शासन चलाने का कोई खास अनुभव नहीं था। नतीजतन, पांच साल पूरा होते-होत रघुवर सरकार के हर फैसले ने राज्य में सिर्फ परेशानियां ही पैदा किया। हाालंकि बातचीत के क्रम में प्रर्देश अध्यक्ष ने हेंमत सरकार के वादे का हवाला देते हुए कहा कि जिस वादे के साथ सत्ता में आई है। उसे पूरा करने में कांग्रेस हेंमत सरकार का भरपूर सहयोग करेंगी।

जिला कमिटी का हुआ विस्तार

इस बीच सर्किट हाउस में ही जिला कमेटी का विस्तार भी किया गया। मौके पर कांग्रेस के अध्यक्ष नरेश वर्मा के अलावे उपेन्द्र सिंह, बलराम यादव, कृष्णा सिंह, महमूदअली खान लड्डु समेत पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons