LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

आम आदमी पार्टी करेगी लोगों के आक्सीजन लेवल की जांच

गिरिडीहं। आम आदमी पार्टी के महत्वाकांक्षी अभियान ऑक्सीजन जाँच अभियान की शुरूआत सोमवार से गिरिडीह में की जाएगी। इस अभियान को लेकर पार्टी द्वारा बनाए गए प्रखण्ड व नगर प्रभारी के बीच रविवार को आॅक्सीमीटर का वितरण किया गया।

90 से कम आक्सीजन लेवल वाले व्यक्ति का कराएगी इलाज

ऑक्सीजन जाँच अभियान की जानकारी देते हुए आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक कृष्ण मुरारी शर्मा ने देते हुए बताया कि आप के राष्ट्रीय संयोजक सह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस अभियान की शुरूआत की है। बताया कि किसी भी व्यक्ति का ऑक्सीजन लेवल 90 होना चाहिए। अभियान का मुख्य उद्वेश्य 90 से कम आॅक्सीजन लेवल वाले व्यक्ति को जिला प्रशासन के सहयोग अस्पताल में इलाज मुहैया करवाना है। यह काम आक्सीमित्र के द्वारा किया जाएगा। इसके लिए पांच पांच कार्यकर्ताओं की टीम बनाई गई है। जो घर घर जाकर कोविड 19 के नियमों का पालन करते हुए लोगों का ऑक्सीजन लेवल की जाँच करेंगे।

घर घर जाकर टीम करेगी जांच

बताया कि अभियान की सफलता के लिए आक्सीमित्र को जिम्मेवारी सौंपी गई है। इसके लिए प्रखण्ड स्तर पर प्रखण्ड प्रभारी व नगर निगम क्षेत्र के लिए नरग निगम प्रभारी की नियुक्ति की गई है। अभियान की शुरूआत पार्टी के जिला कार्यालय कृष्णानगर में एक कार्यक्रम का आयोजन कर ऑक्सीमीटर वितरण से किया जाएगा।

इन्हें दी गई है जिम्मेवारी

अभियान की सफलता के लिए सृजन पाल सिंह को गिरिडीह नगर निगम प्रभारी, पीरटांड़ प्रखंड का प्रभारी दानिश आलम, जमुआ प्रखंड का प्रभारी रोहित विश्वकर्मा, देवरी प्रखंड प्रभारी कासीम अंसारी, डुमरी प्रखंड प्रभारी गंगाधर महतो को बनाया गया है। सभी को टीम को ऑक्सीमीटर व अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध उपलब्ध करा दी गई है।

ये थे मौजूद

मौके पर जिला संयोजक कृष्ण मुरारी शर्मा, डुमरी विधानसभा प्रभारी निर्मल प्रसाद महतो, ऑक्सीजन जाँच अभियान के गिरिडीह विधानसभा प्रभारी अभिषेक सिन्हा , नगर प्रभारी सृजन पाल सिंह , पीरटांड़ प्रखंड प्रभारी दानिश आलम सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons