LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

बगोदर में आइसा ने निकाला प्रतिवाद मार्च

बढ़ते बलात्कार की घटनाओं पर रोक लगाने और आरोपियांे को सजा देने की मांग

गिरिडीह। महिलाओं पर बढ़ते बलात्कार की घटना पर रोक लगाने, दुष्कर्मियों को कड़ी से कड़ी सजा देने तथा बलात्कारियों को संरंक्षण देने के खिलाफ बगोदर के मुंडरो में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन(आइसा) के नेतृत्व में सैकड़ों छात्राओं ने प्रतिवाद संगठित किया। जिसका नेतृत्व आइसा नेत्री व रसायन शास्त्र की छात्रा विभा पुष्पा दीप ने किया।

सरकार पर लगाया आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप

मौके पर आइसा नेत्री विभा पुष्पा दीप ने कहा कि एक तरफ सरकारें बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देती है, वहीं दूसरी तरफ सामूहिक गैंगरेप के दोषियों को संरंक्षण भी देती है। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उत्तर प्रदेश के हाथरस के दलित युवती की सामूहिक गैंगरेप के बाद इलाज के दरम्यान दिल्ली में मौत हो जाती है पर मुख्यधारा की मीडिया में कवरेज नही मिलता है। ये मुख्यधारा मीडिया के दलित विरोधी मानसिकता को लक्षित करता है। पुलिस द्वारा आधी रात में रेप पीड़िता को उनके माता पिता की बगैर सहमति के जला दिया जाता है, इससे साफ होता है कि पुलिस और सरकार दुष्कर्मियों को बचाना चाहती है।

हेमंत सरकार से की साहेबगंज बलात्कार केस के आरोपियों को सजा देने की मांग

कहा कि हाल के बरसों में उत्तर प्रदेश के अंदर खासकर दलित और नाबालिक बच्चियों के साथ यौन हिंसा की घटनाओं में भारी बढ़ोतरी हुई है और अपराधों को रोकने में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार फेल साबित हुई है। बीते दिनों झारखंड के साहेबगंज में भी बलात्कार की घटनाएं घटी हैं। उन्होंने हेमंत सोरेन सरकार से दुष्कर्मियों पर अविलंब कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की। प्रतिवाद कार्यक्रम में मंजू कुमारी, प्रियंका कुमारी, निशा कुमारी, रानी कुमारी, ममता कुमारी, रीता कुमारी, संजना कुमारी, सुमन कुमारी, सुषमा कुमारी, प्रीति कुमारी समेत कई अन्य उपस्थित थी।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons