LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहझारखण्डराँची

गिरिडीह प्रेरणा और चैंबर ऑफ कॉमर्स का मूव इंडिया अभियान हुआ संपन्न, 107 दिव्यांगो को मिला कृत्रिम अंग

गिरिडीहः
चैंबर ऑफ कॉमर्स और गिरिडीह प्रेरणा शाखा के तीन दिवसीय मूव इंडिया अभियान के अंतिम दिन शुक्रवार को 107 दिव्यांगो को कृत्रिम अंग के साथ व्हील चैयर मिला। अंतिम दिन सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के साथ चैंबर के सचिव निर्मल झुनझनूवाला, भाजपा नेता मुकेश जालान, रेडक्रॉस के सचिव राकेश मोदी, प्रमोद कुमार समेत कई शामिल हुए। प्रेरणा और चैंबर के संयुक्त शिविर में 105 दिव्यांगो का निबंधन हुआ, जबकि अंतिम दिन रेडक्रॉस भवन में मूव इंडिया अभियान के दौरान निबंधित दिव्यांगो के बीच कृत्रिम पांव, कृत्रिम हाथ, घुटना और दोनों पांव से दिव्यांगो को व्हील चैयर के साथ ट्राई साईकिल तक वितरण किया गया।

मूव इंडिया अभियान का खासयित यह भी रहा कि कम उम्र के दिव्यांगो के साथ कई वृद्धों को उनके जरुरत के अनुसार कृत्रिम अंग उपलब्ध कराएं गए। वैसे तीन दिवसीय शिविर को सफल बनाने मंे प्रेरणा की अर्चना केडिया, रिया अग्रवाल, पूनम चिरानिया समेत कई महिला सदस्यों ने महत्पूर्ण भूमिका निभाई।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons