LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

घंघरीकुरा-डोरंडा मुख्य मार्ग स्थित चिरूवाटांड़ पुल के नीचे विवाहिता का शव मिलने से सनसनी

  • रिंकी कुमारी के रूप में हुई मृतका की पहचान
  • परिजनों ने पति व ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप

गिरिडीह। तिसरी थाना क्षेत्र के घंघरीकुरा-डोरंडा मुख्य सड़क के बीच चिरूवा टांड़ पुल के नीचे एक विवाहिता का शव मिलने से सनसनी फेल गई। शव से कुछ ही दूरी पर मृतका का आधार कार्ड और बैंक पासबुक भी पड़ा हुआ था। जिसके आधार पर मृतका की पहचान रिंकी कुमारी के रूप में की गई। घटना की जानकारी मिलते ही मृतका रिंकी कुमारी के परिजन घटना स्थल पहुंचे और शव की शिनाख्त करने के साथ ही ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया। मृतका रिंकी का ससुराल हीरोडीह थाना इलाके के टिकोडीह गांव में है। जबकि उसका मायका गांवा के चिहुतिया गांव में। इधर घटना की सूचना मिलते ही तिसरी थाना प्रभारी पीकू प्रसाद, गांवा थाना प्रभारी पिंटू कुमार मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया।

मृतका के पिता लखन चौधरी ने कहा कि दामाद हेमराज पासी के कहने पर मेरे घर से मेरी बेटी रिंकी देवी गांवा बैकं ऑफ इंडिया पैसा निकालने गई थी। उस समय से मेरी बेटी लापता थी। कहा कि रिंकी के के साथ हमेशा उसके पति व ससुराल वाले झगड़ा करते थे। जिसके कारण वह कुछ दिन से मायके में रह रही थी। वहीं परिजन कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष रणधीर चौधरी ने आशंका व्यक्त करते हुए कहा रिंकी के पति ने ही उसकी हत्या की है। क्योंकि रिंकी के पति हेमराज पासी का फोन पिंकी के फोन के बंद होने के बाद से बंद बता रहा है।

जानकारी के अनुसार मृतका रिंकी देवी तीन दिन पहले अपने मायके आई हुई थी। सोमवार को उसके पति हेमराज ने कर्ज का पैसा लौटाने की बात कहते हुए बैंक से दो हजार निकालने गई हुई थी, लेकिन सोमवार देर रात जब रिंकी नही घर नही लौटी। तो पिता ने उसे खोजना शुरू किया। लेकिन वो नही मिली, जबकि दूसरे दिन मंगलवार की सुबह उसका शव पुलिया के नीचे पड़ा मिला।

इधर जानकारी मिलने के बाद पूर्व विधायक राजकुमार यादव पहुंचे और पुलिस प्रशासन से महिला की हत्यारों को दो दिन के अंदर अविलंब गिरफ्तार करने की मांग की। इस दौरान उन्होंने कहा कि तिसरी और गांवा थाना क्षेत्र में हत्या की मामले लगातार बढ़ रहे है। अपराधी बेख़ौफ़ रहता है इस पर शिंकजा लगाने का काम करें।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons