मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आप और माले ने किया प्रर्दशन
- पीएम मोदी का किया पुतला दहन, कहा देश में चल रहा है अघोषित आपातकाल
गिरिडीह। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी के द्वारा प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया गया। शुक्रवार को स्थानीय झंडा मैदान में आम आदमी पार्टी के साथ माले के नेता व कार्यकर्ता जमा हुए और जुलूस निकालकर टावर चौक पहुंचे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया।
आम आदमी पार्टी झारखंड के प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा ने कहा कि एक चुने हुए मुख्यमंत्री को गिरफ्तार करना लोकतंत्र की हत्या है। देश में अघोषित आपातकाल चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अरविन्द केजरीवाल से डर गए हैं, इसलिए लोकसभा चुनाव से ठीक पहले अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया है। लोकसभा चुनाव में देश की जनता इसका जवाब देगी।

माले नेता राजेश सिन्हा ने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है। छात्र नौजवानों किसानों की उम्मीद इस सरकार से खत्म हो गई है। कहा कि जब से नरेंद्र मोदी की सरकार जब से आई है तब से देश में तानाशाह की सरकार चल रही है। माले नेता उज्जवल साव ने कहा कि अब जब दस साल का हिसाब देने का समय आया तो सरकार तानाशाही पर उतर आई है। ये भारत के लोकतंत्र और संविधान को खत्म करके एक एक करके विपक्ष के सभी नेताओं को जेल में डाल रहे हैं। प्रीति भास्कर ने कहा कि देश में अघोषित आपातकाल चल रहा है। इस तानाशाही को अब पूरे देश में खत्म करने के लिए घर घर से जनता निकलेगी।
प्रदर्शन में गिरिडीह विधानसभा उपाध्यक्ष मुर्शीद मिर्जा, नगर उपाध्यक्ष मो कबीर आप बेंगाबाद प्रखंड अध्यक्ष प्रकाश टुडू, देवरी प्रखण्ड अध्यक्ष कासिम अंसारी, तिसरी प्रखंड अध्यक्ष राजू मंडल, प्रखंड संगठन मंत्री परवेज आलम मो. शम्स , फुटपाथ नेता सोहराब रैन, गाण्डेय प्रभारी जियाउद्दीन अंसारी, माले नेता मो0 आलम, ताज हसन, इकराम अंसारी, मो0 नौशाद, मो0 नवाब, मो0 वसीम अंसारी, मो0 मिन्हाज अंसारी, नईम अंसारी, निशांत भास्कर, तिसरी के राहुल शर्मा, राहुल पासवान, विनय सिंह, राजेश टुडू, प्रदीप सोरेन, संजय टुडू सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे।