LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

पति से विवाद होने के बाद मां ने दूधमुंही बच्ची को कुएं में फेंका, बच्ची की हुई मौत

  • दिल्ली में रहता है पति अनुज यादव, पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार

गिरिडीह। मां की ममता को एक मां ने आज शर्मसार कर दिया। पति से हुए विवाद के बाद गांवा थाना इलाके के तराई गांव में एक महिला ने अपनी दूधमुंही बच्ची को जिन्दा ही कुआं में डाल दिया। घटना में बच्ची की मौत हो गई। बच्ची को कुआं से निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी। वैसे घटना की जानकारी मिलने के बाद गांवा पुलिस ने शव को जब्त कर लिया है। साथ ही महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। महिला का पति अनुज यादव दिल्ली में काम करता है और उसकी पत्नी बच्ची के साथ अकेली रहती थी। कुछ दिन पूर्व ही अनुज की मां की मौत हो गई थी।

बुधवार की सुबह पपला देवी पैदल ही अपने मायके गांवा थाना क्षेत्र के सीरी गांव जा रही थी। रास्ते में रिश्तेदार ने उसे अकेले जाता देखा तो उससे पूछा कि बेटी कहां है। इस पर महिला ने कहा कि बेटी को कुआं में फेंक दिया है। जिसके बाद लोगों ने महिला को पकड़ लिया और मामले की जानकारी गावां थाना प्रभारी सन्नी सुप्रभात को दी गई। सूचना के बाद पुलिस पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से बच्ची के शव को कुएं से बाहर निकाला।

इधर डीएसपी संजय राणा ने बताया कि महिला पपला देवी ने अपनी बेटी को कुआं में फेंक दी। जिससे बच्ची की मौत हो गई है। शव को कब्जे में लेते हुए महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया कि महिला का पति दिल्ली में काम करता है वह पैसे नहीं भेजता था। जिसके कारण पति पत्नी के बीच विवाद हुआ और गुस्से में महिला ने बच्ची को कुंए में डाल दिया।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons