मजदूर, लाभुक और मेठ को मिलाकर मजदूर संघ का किया गया विस्तार
- उपेंद्र साव चुने गए अध्यक्ष, कहा संगठन के हक और अधिकार के लिए करेंगे कार्य
गिरिडीह। तिसरी प्रखंड के पुराना ब्लॉक में मजदूर, लाभुक और मेठ मिलकर एक कमेटी का विस्तार करते हुए मजदूर संघ की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सर्वसहमति से उपेंद्र साव को अध्यक्ष चुना गया।
बैठक के दौरान मजदूर संघ के नवनियुक्त अध्यक्ष उपेंद्र साव ने कहा कि वे मजदूरों के लिए हमेशा ईमानदारी से उनके हक के लिए उनका हमेशा साथ रहेंगे। कहा कि इस कमेटी का मुख्य उद्देश्य है जब भी मनेरगा पदाधिकारी कोई भी मनरेगा मजदूर हो या मेठ हो किसी के उपर अत्याचार होगा तो मनरेगा मजदूर एकता संघ के द्वारा जोरदार आंदोलन किया जाएगा। कहा कि कुछ दिन पूर्व तिसरी ब्लॉक परिसर में बिडिओ मनीष कुमार के द्वारा ऑनलाइन योजना को डिलीट किया गया था। उक्त मामले को लेकर तिसरी ब्लॉक परिसर में मजदूर, मेठ द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया था। प्रदर्शन के बाद बिडिओ मनीष कुमार द्वारा आश्वासन दिया गया था कि तीन से चार दिनों में डिलीट योजना को ऑनलाइन कर दिया जायेगा, लेकिन पांच दिन से उपर गुजर जाने के बाद भी अब तक ऑनलाइन नही किया गया है। जो गलत है।
मजदूर संघ के प्रवक्ता कपिल यादव ने कहा कि मजदूर संघ कमिटी का गठन किया गया। जो सभी मजदूर, लाभुक और मेठ के लिए काम करेगा। बैठक में मजदुर संघ उपाध्यक्ष प्रवीन कुमार, कपिल यादव, बिकास यादव, पिंटू साव, राजू मंडल, मुकेश प्रजापति, उदय यादव, अजय तूरी, राजेश यादव आदि मजदूर लाभुक मौजूद थे।