LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

अत्यधिक बारिश और ओलावृष्टि के कारण कई एकड़ में लगाया गया फसल बर्बाद

  • सरकार से लगाई मदद की गुहार

गिरिडीह। तिसरी प्रखंड के नक्सल प्रभावित थानसिंहडीह पंचायत के कारीपहरी और नोनफोरवा गांव के दर्जनों किसानों का बीते दिन अत्यधिक बारिश और ओलावृष्टि के कारण कई एकड़ में लगाया गया फसल बर्बाद हो गया। किसानों के रबी फसल का नुकसान भारी संख्या में हुआ है। जिससे किसानों में काफी उदासी ब्याप्त है। अपने जमीन में लगाये गए फसलों की बर्बादी होने के बाद किसान की आर्थिक स्थिति बिगड़ गई है।

बता दे कि धान की फसल के बाद किसान महंगे दामो में आलू, सरसो, प्याज का बीज खरीदारी कर लगाते है। बेमौसम बरसात व ओलावृष्टि के कारण लाखों रुपये के फसल बर्बाद हो गई। यहां के अधिकांश किसान खेती पर निर्भर है। किसान सोनू मरांडी ने बताया कि बुधवार के दिन भारी संख्या में ओलावृष्टि हुई है। जिससे हमारा फसल बर्बाद हो गया है। अब हम लोगों के समक्ष खाने का भी संकट उत्पन्न हो गया है। जो पूंजी था फसल लगाने में खर्च कर दिया।

ओलावृष्टि से किसान चंदन मरांडी, सोनू मरांडी, सोनू मुर्मू, जुड़ा मुर्मू, बेलू राय, हीरामन राय, सीता राम राय, घनशयम राय सहित दर्जनों किसानो के मेहनत पे पानी फिर गया। किसानों ने सरकार से अपील करते हुए तत्काल मदद की गुहार लगाई है। समाजसेवी मदन यादव ने स्थानीय प्रशासन से पीड़ित किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons