LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराँची

गिरिडीह टोल टैक्स के वसूली पर कब्जा करने में सांसद प्रतिनिधी के भाई दीपक यादव हुए सफल

नीलामी में सिडिकेंट के मुख्य सदस्य ने बाजी मारा

गिरिडीहः
गिरिडीह के टोल टैक्स की नीलामी सोमवार को नगर निगम में किया गया। नीलामी में 12 संवेदकों ने हिस्सा लिया। निगम द्वारा तय शुल्क के आधार पर नित्यदिन 70 हजार की वसूली के शर्तो पर भाजपा नेता दीपक यादव की कंपनी आर. डी रोडवेज ने टोल टैक्स की नीलामी पर कब्जा करने में सफल रहे। जबकि कई बड़े दिग्गज इस रेस में 58 हजार और 59 हजार 500 की बोली लगाकर सिमट कर रह गए। उप नगर आयुक्त राजेश प्रजापति के अनुसार साल 2021 के मार्च के लिए हुए नीलामी में दर्जन भर लोग शामिल हुए। लेकिन अधिकांश लोगों की बोली बेहद कम रही। बोली के रेस में एक बार फिर शहर के सिडिकेंट के मुख्य सदस्य दीपक यादव बाजी मारने में सफल रहे। और सबसे अधिक बोली 70 हजार नित्यदिन का लगाया। आर. डी रोडवेज के मालिक और सिडिकेंट के मुख्य सदस्य दीपक यादव के उपर किसी और प्रतिभागी ने हिम्मत नहीं दिखाया। इसके बाद उप नगर आयुक्त ने अगले पांच महीनें के टोल टैक्स वसूली का जिम्मा दीपक यादव के कंपनी आर. डी रोडवेज को देने का घोषणा किया। इसे पहले नीलामी को लेकर निगम में सारा दिन गहमागहमी का माहौल रहा। टोल टैक्स के नीलामी की बोली को लेकर कांग्रेस नेता शादाब आफताब, शंकर यादव और विहि नेता रीतेश पांडेय के साथ बजरंग दल के नेता गुड्डु यादव समेत कई दिग्गज शामिल हुए। लेकिन एक घंटे तक चले आॅक्सन की प्रकिया के बाद आखिरकार भाजपा नेता दीपक यादव ही बाजी मारने में सफल रहे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons