LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहछत्तीसगढ़जम्मू कश्मीरझारखण्डराँची

गिरिडीह के बगोदर के जुड़वा भाईयों की तालाब में डूबने से हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

गिरिडीहः
गिरिडीह के डुमरी थाना इलाके के तेलखारा गांव मंे शुक्रवार को तालाब में डूबने से जुड़वा भाईयों की मौत हो गई। मृतकों का पहचान 16 वर्षीय आशीष और छोटू के रुप में किया गया है। लेकिन घटना के बाद तेलखारा गांव में कोहराम मच गया। जिसने भी जुड़वा भाईयों के मौत की सूचना मिला, वो तालाब की और दौड़ पड़ा। जहां दोनों भाईयों के शव को काफी प्रयास के बाद बाहर निकाला गया था। हालांकि दोनों को परिजन डुमरी के रेफरल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां जांच के क्रम में चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार दोनों भाई बगोदर बाजार के रहने वाले थे, और गुरुवार की शाम को ही दोनों डुमरी के तेलखारा अपने मामा डालेशवर साहु के घर शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। शुक्रवार दोपहर दोनों भाई नहाने के लिए तेलखारा गांव स्थित तालाब पहुंचे थे। जहां नहाने के क्रम में दोनों गहरे पानी में चले गए। और डूबने लगे। दोनों भाईयों ने सहयोग के लिए आवाज भी लगाया। लेकिन उस वक्त तालाब के समीप कोई नहीं था। लिहाजा, दोनों भाई डूब गए। इधर जब काफी देर तक दोनों घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने तलाशना शुरु किया। इसी क्रम में परिजन तालाब पहुंचे तो देखा कि दोनों भाई का शरीर पानी में तैर रहा है। इस दौरान दोनों को धीरे-धीरे जुटे स्थानीय ग्रामीणों ने बाहर निकाला गया। लेकिन दोनों की मौत तब तक हो चुका था। जबकि परिजन दोनों के शव को लेकर रेफरल अस्पताल पहुंचे, तो चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons