LatestNewsकोडरमाझारखण्डपॉलिटिक्सराज्य

झारखंड सरकार के विरोध में भाजपा ने किया विशाल जनाक्रोश रैली का आयोजन

  • भ्रष्टाचार लूट खसोट की सरकार है हेमंत सरकार: पीएन सिंह
  • हेमंत सरकार में भ्रष्टाचार महिला उत्पीड़न तुष्टिकरण बनी राज्य की नियति: अन्नपूर्णा
  • 1932 के खतियान के नाम पर जनता को दिग्भ्रमित कर रही है सरकार: नीरा यादव

कोडरमा। भाजपा के द्वारा हेमंत सरकार के विरोध में जिला अध्यक्ष नीतीश चंद्रवंशी के नेतृत्व में हनुमान मंदिर से बाजार होते हुए समाहरणालय तक विशाल जन आक्रोश रैली निकाली गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में धनबाद के सांसद सह पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पीएन सिंह, कोडरमा की सांसद सह केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी, कोडरमा की विधायक डॉ नीरा यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रणव वर्मा, कोडरमा जिला प्रभारी टुन्नू गोप सहित कई नेता शामिल हुए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद पीएन सिंह ने कहा कि झारखंड की भ्रष्टाचार लूट खसोट की हेमंत सरकार सिंहासन खाली करो की भाजपा आती है। भ्रष्टाचार महिला उत्पीड़न तुष्टिकरण की नीति अब इस राज्य में नहीं चलेगी। केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि हेमंत सरकार के राज में महिलाओं पर अत्याचार बढ़ा हैं। महिला सशक्तिकरण के विरोध वाली यह सरकार है जहां महिलाओं के सम्मान में रघुवर दास ने एक रूपये में 50 लाख तक कि रजिस्ट्री करवानी शुरू की पर हेमंत सोरेन ने उसे बंद कर दिया। हेमंत सोरेन के राज में बलात्कार की घटनाएं बढ़ती गई। झारखंड आज भ्रष्टाचार और अराजकता का राज्य बन गया है।

वहीं विधायक डॉ नीरा यादव ने कहा कि हेमंत सरकार जब से आई है, सिर्फ जनता को बरगलाने का काम कर रही है। हेमंत सरकार 1932 के खतियान के नाम पर जनता को दिग्भ्रमित कर रही है और लड़ाने का काम कर रही है। अगर इनकी नियत साफ होती तो राज्य सरकार में ही पास कर लागू कर देती। प्रणव वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार की आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक का जो इलाज होता है उसमें जो राज्य सरकार का हिस्सा आता है वह हॉस्पिटलों को भुगतान नहीं किया जा रहा है और यह सरकार ट्रांसफर पोस्टिंग कर जनता के पैसों को लूट रही है। वहीं टुन्नू गोप ने कहा कि मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि हजारों करोड़ के घोटाले में आरोपित होकर जेल में है और मुख्यमंत्री का कहना है मुझे जेल भी हो जाए तो भी सरकार मैं ही चलाउंगा।
जिलाध्यक्ष नितेश चंद्रवंशी ने कहा कि सरकार की भ्रष्टाचार नीति को हम चलने नहीं देंगे। जब से झारखंड में सरकार आई है तब से महिला उत्पीड़न नक्सलियों के द्वारा भया दोहन एवम् भ्रष्टाचार चरम पर है। झारखंड सरकार ओबीसी के नाम पर नगर परिषद पंचायत वार्ड में बिना ओबीसी के इलेक्शन करवा रही है और ऊपर से कहती है मैंने ओबीसी आरक्षण लागू किया है।

कार्यक्रम को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामचंद्र सिंह, रमेश सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, आदि ने भी संबोधित किया। वहीं धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री अनूप जोशी ने किया। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष देवनारायण मोदी, शिवेंद्र नारायण सिन्हा, जयप्रकाश राम, शिवलाल सिंह, जूही दासगुप्ता, जिला मंत्री शशि भूषण प्रसाद, कांति देवी, महेंद्र यादव, बैजनाथ यादव, जिला मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर जोशी, मनोज कुमार झुन्नू, सोशल मीडिया प्रभारी आकाश वर्मा, सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons