LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

हेमंत सरकार में बढ़ा अपराध का ग्राफ: बाबूलाल मरांडी

  • पैतृक गांव में अपने कार्यकर्ताओं व जनता से की मुलाकात
  • लोकाय में आयोजित काली पूजा में हुए शामिल

गिरिडीह। पूर्व मुख्यमंत्री सह धनवार विधायक बाबूलाल मरांडी अपने पैतृक गांव कोदईबांक आवास में आमजनों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर समस्याओं से अवगत हुए। जिसके बाद लोकाय के डेलिया में आयोजित काली पूजा में माँ का दर्शन किये। इस दौरान ग्रामीणों से मुलाकात कर उनका हाल चाल लिया।
इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए श्री मरांडी ने अपने आवास में कहा कि हेमंत सरकार के कार्यकाल मंे कानून व्यवस्था बद से बतर हो गई है। छोटी छोटी बच्चियों के साथ दुष्कर्म कर उनकी हत्या कर दी जाती है, और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। मुख्यमंत्री जहां से विधायक है उस क्षेत्र के साहेबगंज में घटना घटी है। एक बच्ची के साथ दुष्कर्म कर हत्या कर दी जाती है पीड़ित परिवार इंसाफ के लिये थाना जाने पर भगा दी गई। जिसके बाद ग्रामीणों ने शव को दफना दिया। जब हमलोग को पता चली कार्यवाही की मांग की गई तब शव को निकाल कर पोस्टमार्टम होता है। कहने का अर्थ है कि अपराधियों को संरक्षण आज सत्ता में बैठे लोगों की ओर से मिल रही है। मामले की रफा दफा करने की कोशिश करते है।

वर्तमान समय में महिलायें महसूस कर रही है खूद को असुरक्षित

कहा कि जबसे हेमंत सरकार बनी है पूरे राज्य में अपराध बढ़ा है। महिलाये असुरक्षित महसूस कर रही है। इन्होंने छठ पूजा घाट में करने की बात पर कहे कि छठ पूजा के लिये सरकार की गार्ड लाइन तो नही पता लेकिन छठ पूजा होगी। घाट में जो मेला लगती थी वह नही लगनी चाहिये क्योंकि कोराना का कहर समाप्त नही हुई है। शारीरिक दूरी बनाकर कर अर्ध्य दे। लोगांे का आस्था का पर्व है। मौके पर नुनूलाल मरांडी, सुरेश साव, अजय रंजन, प्रणव वर्मा, केडी यादव, गोपी रविदास, इलियास अंसारी, रामकुमार राउत, मोहन बरनवाल, राजकुमार राम, नरेश यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons