LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराँची

कागज-कलम के देव भगवान चित्रगुप्त को कायस्थ समाज ने किया आस्था के साथ आह्वान

कोरोना के कारण नहीं हुआ भैययारी का आयोजन

गिरिडीहः
कलम और कागज के देव भगवान चित्रगुप्त की पूजा सोमवार को गिरिडीह में धूमधाम के साथ मनाया गया। कोरोना को देखते हुए कायस्थ समाज ने भगवान चित्रगुप्त की पूजा को कोविद-19 के नियमों के साथ किया। शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी कायस्थ समाज की और भगवान चित्रगुप्त की मूर्ति स्थापित की गई। इस दौरान शुभ मुर्हुत के साथ शहर के अधिवक्ता संघ भवन के अलावे चित्रांश भवन, बनियाडीह गेस्ट हाउस और पालगंज में भी मूर्ति स्थापित कर कायस्थ समाज के गणमान्य लोगों ने पूजा-अर्चना किया। अधिवक्ता संघ भवन में जहां अधिवक्ता चुन्नूकांत, चंदन सिन्हा, सतीश कुंदन, शिवेन्द्र सिन्हा, सुभाष सिन्हा के साथ सेवानिवृत कर्मी कृष्णा सिन्हा समेत कई कायस्थ समाज से जुड़े अधिवक्ताओं ने भगवान चित्रगुप्त की अराधना किया। वहीं पूरे विधी-विधान के साथ पूजा-अर्चना भी किया गया।

वहीं सीसीएल के आॅफिसर्स क्लब में ही बनियाडीह कायस्थ समाज के गणमान्य लोगों ने भगवान चित्रगुप्त की मूर्ति स्थापित की। और चित्रगुप्त का आह्वान किया। पूजा-अर्चना के बाद भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। पालगंज में ही कायस्थ समाज के लोगों ने भगवान चित्रगुप्त के फोटो के समक्ष पूजा-अर्चना किया। और अटूट आस्था के साथ उनका आह्वान किया। हालांकि कोरोना को लेकर आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देश पर किसी पूजन स्थल में भैययारी का आयोजन नहीं किया गया था।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons