LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

कुएं में डूबने से हुई 6 वर्षीय बच्चे की मौत, परिवार में शोक का माहौल

घर के बाहर खेलने के क्रम में कुंए में गिरा बच्चा

गिरिडीह। जिले के गावां थाना क्षेत्र के सेरूवा निवासी संजीत यादव के छह वर्षीय पुत्र विक्रम यादव की मौत शुक्रवार कि दोपहर कुएं में डूबने से हो गई। जिसके बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि विक्रम शुक्रवार की सुबह 11 बजे अपने घर के बाहर खेल रहा था। इसी बीच अचानक से वह घर के सामने कुएं में डूब गया। मगर घर के बाहर किसी के नहीं रहने से उन्हें इस बात का पता नहीं चला। एक घंटे के बाद जब उन्होंने बच्चे को घर में नहीं देख उसकी खोजबीन शुरू कर दी और करीब 2 बजे उन्हें कुंए में बच्चा का शव तैरता दिखाई दिया। जिसके बाद वे बच्चे के शव को कुएं से बाहर निकले और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गावां लेकर पहुंचे। जहां जांच के बाद चिकित्सक ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons