LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

रामगढ़ उपचुनाव की जीत को लेकर आजसू कार्यकर्ताओं ने निकाला विजस जुलूस

  • गुलाल लगारकर और मिठाई खिलाकर दी बधाई

गिरिडीह। तिसरी प्रखंड में रामगढ़ उपचुनाव की जीत की खुशी में आजसू कार्यकर्ताओं ने विजय जुलूस निकाला। जिसमें मुख्य रूप से आजसू के जिला सचिव अशोक दुबे और जिला उपाध्यक्ष अशोक सिंह मौजूद थे। विजय जुलूस तिसरी गांधी मैदान से होते हुए आजसू कार्यकर्ताओं ने विजयी आजसू प्रत्याशी सुनीता चौधरी जिंदाबाद, सुदेश महतो जिंदाबाद का नारा लगाते हुए तिसरी चौक पहुंच कर सभा में तब्दील हो गया। विजय जुलूस के दौरान आजसू कार्यकर्ताओं ने आपस में एक दूसरे को गुलाल लगाकर और जीत की खुशी में खूब मिठाई बांटी गई।

मौके पर जिला उपाध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि सुनीता चौधरी नही बल्कि रामगढ़ के जनता की जीत हासिल किया है। रामगढ़ उपचुनाव में सुनीता चौधरी ने अपने प्रतिद्वंद्वी बजरंग महतो को 21,970 वोटो से हरा कर जीत हासिल की है। वहीं आजसू नेता नारायण यादव ने कहा कि जिस तरह से हेमंत सरकार जनता को मूर्ख बनाने का काम कर रही है। उसी का एक टेलर रामगढ़ की जनता ने दिखाया है। आगामी 2024 चुनाव में झारखंड से हेमंत सोरेन को जनता उखाड़ फेंकेगी।

मौके पर जिला उपाध्यक्ष बलबीर यादव, गौतम विश्वकर्मा, अमृत सागर राणा, श्रवण कुमार, विकाश दास आदि आजसू कार्यकर्ता मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons