LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

प्रतिमा विसर्जन के साथ संपन्न हुआ वासंतीक नवरात्र

  • भक्तों ने नम आंखों से दी मां को विदाई

गिरिडीह। मां शक्ति की प्रतिमा विसर्जन के साथ गुरुवार को वासंतीक नवरात्र संपन्न हो गया। इस दौरान भक्तों ने नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई दी। इस दौरान शहर के गांधी चौक स्थित छोटी दुर्गा मंडा, कोल्डीहा स्थित चैती दुर्गा मंडप, बरगंडा स्थित चेताली दुर्गा मंडप, अरगाघाट स्थित दुर्गा मिष्टान आवास, लखारी स्थित दुर्गा मंडप, पांडेयडीह दुर्गा मंडप, पचंबा स्थित दुर्गा मंदिर में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का पूरे विधिविधान के साथ पूजा करने के पश्चात विसर्जन किया गया। इस मौके पर विभिन्न दुर्गा स्थानों पर भक्तों की भीड़ उमड़ी हुई थी। भक्तों ने पूरे विधि विधान के साथ मां का कोयछा भरते हुए नम आंखों से विदाई दी। इस क्रम में महिलाओं ने एक दुसरे को सिंदुर लगाकर सिंदुर खेला। वहीं भक्तों ने मां की प्रतिमा को विभिन्न वाहनों से आस पास के सरोवर लेकर पहुंचे और प्रतिमा विसर्जन किया।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons