LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराँची

दिवगंत विधायक महेंद्र सिंह शहादत दिवस की तैयारी में जुटी माले

चलाया जन सम्पर्कण्वार्षिक धन संग्रह अभियान

गिरिडीहः
16 जनवरी दिवगंत विधायक कामरेड महेंद्र सिंह के शहादत दिवस की ऐतिहासिक सफलता को लेकर भाकपा माले ने बगोदर पश्चिमी क्षेत्र के मंडरो और कुदर पंचायत के गम्हरिया, बाराटोला, पैसरा, डूमरडेली, मेघाटांड़, घंघरी समेत गांवो में सघन जन सम्पर्क वार्षिक धन संग्रह अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व भाकपा माले प्रखंड सचिव पवन महतो, बगोदर पश्चिमी जिला परिषद पूनम महतो, पंसस शेख बदरुद्दीन, उप मुखिया राजू कुमार महतो, हेमलाल महतो, प्रदीप मंडल, बासुदेव विद्यार्थी, बोधी महतो, लालमोहन प्रसाद, डेगलाल महतो, राजू कुमार व अन्य ने किया।
मौक़े पर माले प्रखंड सचिव पवन महतो ने बताया कि 16 जनवरी महेंद्र सिंह की शहादत दिवस की भारी सफलता के लिए गांव-गांव में प्रति बर्ष की भांति आम ग्रामीण जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। इस वर्ष का शहादत दिवस दिल्ली में चल रहे महान किसान आंदोलन को समर्पित रहेगा।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons