LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

परसाबाद मंडल में आयोजित भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न

वक्ताओं ने कहा पार्टी का एक ही मूल मंत्र है सबका साथ सबका विकास

गिरिडीह। भाजपा परसाबाद मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुक्रवार को संपन्न हो गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे परसाबाद मंडल अध्यक्ष शशि भूषण चैधरी ने कहा कि यह हमारे लिए महत्वपूर्ण कार्य भाजपा के द्वारा सौंपा गया था। जो सभी के सहयोग से सफल हुआ। बैठक में जिला से आए प्रशिक्षक पूर्व जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का एक ही मूल मंत्र है सबका साथ सबका विकास। भाजपा की विचारधारा यह है कि यह पार्टी सबों को एक साथ लेकर चलती है। इसलिए हम भाजपा के कार्यकर्ता है। जिला महामंत्री अनूप जोशी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता कीर्ति भावना हो परोपकार की भावना हो ज्ञान के साथ-साथ कर्म करें। आत्मविश्वास लाएं और साहसी बने। मन एकाग्रता हो तनाव से मुक्त रहें स्वयं को पहचाने आप भाजपा कार्यकर्ता हैं भाजपा की विचारधारा को अपनाएं।
प्रशिक्षण शिविर में जिला उपाध्यक्ष बिंदेश्वरी प्रसाद बिहारी, प्रमुख जयप्रकाश राम, जिला मंत्री सुधीर सिंह, जिला परिषद प्रतिनिधि केदारनाथ यादव, संचालन करता मंडल महामंत्री महेश रजक, विजय कुमार पंडित, महावीर यादव, मीडिया प्रभारी संजय गुप्ता, कैलाश दास, मनोज दास, लक्ष्मण पंडित, चंदन पासवान, मनोज चैधरी, कविता देवी, विकास पासवान, राजेंद्र ठाकुर, राधेश्याम यादव, धनेश्वर राणा, संजय पांडेय, शैलेंद्र चैधरी, छात्रधारी यादव कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons